राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी की सेलिंग रोइंग विधा के लिए प्रतिभा चयन 13 जून से

Updated on 12-06-2022 07:56 PM

मध्यप्रदेश में राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी में सेलिंग और रोइंग विधा के लिए विभिन्न ज़िलों में प्रतिभा चयन किया जा रहा है। प्रतिभाओं का चयन तीन चरणों में वॉटर स्पोर्ट्स चयन समिति द्वारा किया जाएगा।

सेलिंग और रोइंग विधा के लिए 13 जून को भिंड में मुरैना, भिंड और ग्वालियर ज़िले के इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। गुना में 14 जून को अशोकनगर, गुना और टीकमगढ़, 15 जून को दतिया में शिवपुरी और दतिया तथा 16 जून को उज्जैन में रतलाम, उज्जैन, नीमच, देवास, मंदसौर और आगर मालवा के खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा चयन प्रक्रिया निर्धारित है।

अकादमी चयन प्रक्रिया में 17 जून को इंदौर में प्रतिभा चयन प्रक्रिया में देवास जिले के खिलाड़ी भी शामिल हो सकेंगे। इसी दिन धार में आयोजित प्रतिभा चयन प्रक्रिया में बड़वानी, धार, अलीराजपुर और झाबुआ के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। खंडवा ज़िले के हनुवंतिया में 18 जून को प्रतिभा चयन प्रक्रिया में ओंकारेश्वर, हनुवंतिया, महेश्वर और खरगोन के खिलाड़ी शामिल होंगे।

मध्यप्रदेश राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी के प्रतिभा चयन के दूसरे चरण में 21 जून को जबलपुर में सागर, दमोह और जबलपुर के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। डिंडोरी में 22 जून को कटनी, डिण्डोरी और बालाघाट के खिलाड़ी, 23 जून को मंडला में रीवा, मंडला और सिवनी के खिलाड़ी तथा 24 जून को होशंगाबाद में हरदा, बैतूल और होशंगाबाद के खिलाड़ी अपना प्रदर्शन कर सकेंगे।

तीसरे चरण में 26 जून को भोपाल के जल क्रीड़ा केंद्र, बड़ी झील में भोपाल, विदिशा, सीहोर, रायसेन और राजगढ़ के खिलाड़ियों के ट्रायल्स होंगे। भोपाल में ही 27 से 29 जून तक अंतिम चयन प्रक्रिया होगी। प्रतिभा चयन से संबंधित जानकारी के लिए तकनीकी सलाहकार एवं मुख्य प्रशिक्षक वॉटर स्पोर्ट्स (सेलिंग) श्री जी.एल. यादव मो. न. 9479848776 तथा कैप्टन श्री दलबीर सिंह राठौर मुख्य प्रशिक्षक वॉटर स्पोर्ट्स (रोइंग) मो.नं. 8319360206 पर संपर्क कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.