होली के पर्व पर वेतन न मिलने से शिक्षक नाराज

Updated on 17-03-2022 08:14 PM

भोपाल। रंगों के पर्व होली पर शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने से वे नाराज हो गए है। नाराज शिक्षक स्थानीय स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी से मिल चुके हैं और ज्ञापन सौंपकर वेतन की मांग कर चुके हैं। बता दें कि प्रदेश के ढाई लाख शिक्षकों को अब तक फरवरी माह का वेतन नहीं दिया गया है। दरअसल, शिक्षकों का प्रोफाइल अपडेशन (नामिनी का नाम जोड़ने सहित) नहीं होने के कारण यह कदम उठाया गया है।

जबकि प्रोफाइल अपडेट करने का जिम्मा संबंधित स्कूलों के प्राचार्य, आहरण संवितरण अधिकारी (डीडीओ) और लिपिक का था। उन्हें तीन साल पहले यह जिम्मा सौंपा गया था। मालूम हो कि सरकार ने वर्ष 2018 में दो लाख 87 हजार शिक्षकों को नियमित कर्मचारी की श्रेणी में शामिल किया है। पहले वे निकाय के कर्मचारी थे और इस निर्णय के बाद स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारी हो गए।

उनके वेतन खाते शिफ्ट हुए, तो अपडेट करने की जरूरत पड़ी। खासकर नामिनेशन (कर्मचारी की मृत्यु के बाद खाता संचालन का अधिकार) को लेकर बैंक खाते अपडेट करने का दबाव बना रहे हैं। वित्त और स्कूल शिक्षा विभाग ने यह काम डीडीओ, संस्था के प्राचार्य को सौंपा था। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिपिकों को खाते अपडेट करने थे पर पिछले तीन साल में वे ऐसा नहीं कर सके।

 आखिर खाते अपडेट होने के कारण शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई। आमतौर पर हर माह एक तारीख को कर्मचारियों को वेतन भुगतान कर दिया जाता है पर इस बार अब तक करीब ढाई लाख शिक्षकों को वेतन नहीं दिया गया है। इससे शिक्षकों में नाराजगी है। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भरत पटेल कहते हैं कि इसमें शिक्षक का क्या दोष है, जो सजा उसे मिल रही है। त्योहार का समय है। हर किसी को वेतन की जरूरत है और भुगतान पर रोक लगा दी गई है। जिसकी गलती है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.