मांगों को लेकर भोपाल पहुंचे शिक्षक, मुख्यमंत्री से मिलने पर अडे

Updated on 04-05-2022 07:52 PM

भोपाल अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर के शिक्षकों ने एक मई को विदिशा से ध्वज यात्रा शुरू की है। 42 से 43 डिग्री के तापमान में महिला और पुरुष शिक्षक करीब 40 किमी का सफर तय कर मंगलवार को भोपाल जिले में प्रवेश कर गए हैं और अब वे मुख्यमंत्री से बात करना चाहते हैं।

 प्रदेश भर के शिक्षक सिर्फ पुरानी पेंशन के लिए सड़क पर नहीं उतरे हैं। असल गुस्सा तो क्रमोन्नति, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, अनुकंपा नियुक्ति, पदोन्नति और वरिष्ठता सूची नहीं बनाने को लेकर है और यह सभी काम स्कूल शिक्षा विभाग के हैं।

हैरत की बात है कि क्रमोन्नति की नोटशीट पिछले तीन साल से स्कूल शिक्षा, सामान्य प्रशासन एवं वित्त विभाग के बीच घूम रही है और उस पर कोई निर्णय नहीं हो पा रहा है। शिक्षकों का अधिकारियों से भरोसा उठ चुका है और वे सिर्फ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने पर अड़े हैं।

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भरत पटेल बताते हैं कि पदयात्रा के दौरान खाने-सोने की व्यवस्था के चलते ज्यादा भीड़ नहीं रखी गई, पर भोपाल में ऐसी कोई समस्या नहीं है। इसलिए अब भीड़ बढ़ेगी।

पांच मई को हम भोपाल में सभा करेंगे। सरकार ने अनुमति नहीं दी है। इसलिए पुलिस जहां रोकेगी, वहीं सभा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दो लाख 87 हजार शिक्षक हैं। इनकी नियुक्ति भले ही आयुक्त ने की हो, पर व्याख्याता संवर्ग को अन्य लाभ देने की जिम्मेदारी संभागीय संयुक्त संचालक निभाएंगे और उच्च श्रेणी शिक्षक सहायक शिक्षक की नियुक्ति की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी।

सामान्य प्रशासन विभाग के नियमों के अनुसार ये गलत है। तीन विभाग इसे दुरस्त करने को लेकर तीन साल से परेशान हैं। जबकि जनजातीय कार्य विभाग में शिक्षकों को नियोक्ता क्रमोन्नति का लाभ दे चुके हैं।

 संघ के पदाधिकारी कहते हैं कि 20 दिन में अनुकंपा नियुक्ति देने की बात की जाती है और सात सौ कर्मचारियों के स्वजन तीन साल से इंतजार कर रहे हैं। आयुक्त लोक शिक्षण ने काम का बोझ कम करने के लिए वर्ष 2014 में अपने अधिकार संभागीय संयुक्त संचालक को सौंप दिए और उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.