वन विभाग ने मंदिर के मेन गेट को चुनवाया, हंगामा:भोपाल में कांग्रेस और हिंदू संगठनों ने दीवार तुड़वाकर पूजा की

Updated on 08-08-2022 11:25 PM

भोपाल के अर्जुन नगर में मां काली मंदिर के मेन गेट को सीमेंट की ईंटों से बंद करने पर हंगामा हो गया। कांग्रेस और हिंदूवादी संगठनों ने इसे आस्था पर चोट बताया। सरकारी जमीन पर बने मंदिर के मुख्य गेट को वन विभाग ने सीमेंट की ईंट से चुनवाया था। दो घंटे तक हुए हंगामे के बाद वन विभाग ने दीवार तुड़वा दी। कांग्रेस विधायक और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में जाकर मां काली की पूजा की। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका।

मंदिर वन विभाग की जमीन पर बना है। ठीक पीछे वन विभाग की बिल्डिंग बन रही है। सोमवार सुबह वन विभाग ने मंदिर के मेन गेट को बंद कर दिया। जानकारी मिलते ही संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी मौके पर पहुंचे और विरोध जताने लगे। कुछ देर बाद कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा, पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्‌डू चौहान भी पहुंच गए। सभी विरोध में धरने पर बैठ गए। हंगामे की स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों से बड़ी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया।

हंगामा देख वन विभाग ने तुड़वाई दीवार

कांग्रेस और हिंदूवादी संगठनों के विरोध के आगे वन विभाग को झुकना पड़ा। गेट पर चुनवाई गई दीवार को तुरंत तोड़ दिया गया। SDO सुनील वर्मा ने बताया, वन विभाग की जमीन पर मंदिर बना है। पीछे से भी गेट है। विरोध के बाद दीवार तोड़ी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.