थाना हनुमागंज पुलिस ने वाहन चोर गिरफ्तार कर चोरी की मो.सा. की बरामद

Updated on 22-01-2022 04:35 PM

भोपाल। अपराधों की रोकथाम हेतु वाहन चोरी, नकबजनी की घटनाएं रोकने एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गए दिशा निर्देश के पालन में थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा मुखबिर तंत्र विकसित किया जाकर वाहन चोर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

 दिनांक 20.01.21 को जरिये मुखबिर सूचना मिली की एक व्यक्ति मो.सा. हीरो डिलेक्स जिसका रजिस्ट्रेशन नं. MP/40/MU/2202 है, कबाड़खाना रोड़ पर लेकर खड़ा है जिसे कम कीमत मे बेचने का कह रहा है। प्राप्त सूचना की तस्दीक हेतु उनि. अयाज चांदा के कुशल नेतृत्व वाली टीम गठित कर मुखबिर के बताये कबाड़खाना रोड़ भेजी गई जहाँ मुताबिक सूचना के संदेही मो.सा. हीरो डीलक्स MP40MU2202 लेकर खड़ा दिखा, जिसे योजनाबद्ध तरीके से पुलिस टीम द्वारा बामुश्किल घेरा बंदी कर पकडा गया।

नाम पता पूछने पर संदेही ने अपना नाम *दीपक तंबोली(चौरसिया) पुत्र स्व. किशोर तंबोली उम्र 26 वर्ष निवासी ..25 गली .03 रतन कलोनी जेल रोड़ थाना निशातपुरा भोपाल* का होना बताया संदेही के कब्जे से मिली मो.सा. का परिवहन विभाग की वेबसाईट पर जानकारी प्राप्त कर वाहन की तस्दीक की गई जिस पर उक्त मो.सा. कीमती 50,000 रूपये की थाना निशातपुरा क्षेत्रान्तर्गत कृषक नगर से चोरी होना पाया जाने पर धारा 41(1-4)जा.फौ./379 भादवि. मे उक्त मो.सा. को जप्त किया गया है आरोपी से अन्य वाहन चोरी की घटनाओ के संबंध मे पूछताछ की जा रही है

भूमिकावरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ठाकुर, उनि. अयाज चांदा, सउनि. सतेन्द्र चौबे, प्र.आर.409 बृजेश निगम, आर.3468 शैलेन्द्र चंदेल,आर.3440 सुरेन्द्र सिरसाम की सराहनीय भूमिका रही है


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.