विश्वविद्यालय-महाविद्यालय में मनाया जायेगा आजादी का अमृत महोत्सव- उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव

Updated on 02-09-2022 10:21 PM

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की सभी शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न चरणों में 15 अगस्त 2023 तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि यूजीसी के निर्देशानुसार अमृत महोत्सव सम्पूर्ण भारत की शिक्षण संस्थाओं में आयोजित किया जा रहा है। इसमें भारत की स्वतंत्रता के लिए सशस्त्र और अहिंसक आन्दोलन और सैनिक सहयोग आदि मार्गों से प्रत्यक्ष योगदान के साथ अध्यात्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, साहित्यिक, वैज्ञानिक विचारों और प्रयासों से स्वतंत्रता आंदोलन का वातावरण निर्माण करने वाले कई ज्ञात-अज्ञात व्यक्तियों के योगदान पर कृतज्ञता ज्ञापित की जाएगी।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश की सभी शासकीय-अशासकीय संस्थाओं को स्वाधीनता के अमृत महोत्सव की गतिविधियाँ करने के दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। इसमें 15 अगस्त 2023 तक सभी शिक्षण संस्थाओं में हर माह एक प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी होगी। संगोष्ठी के विषय वैज्ञानिक, व्यापारी, पत्रकार, अधिवक्ता, किसान, श्रमिक और महिला आदि वर्ग के लोगों का स्वाधीनता संग्राम में योगदान होगा।

प्रदेश की सभी शासकीय-अशासकीय शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न प्रतियोगिताएँ चित्रकला, निबंध लेखन, भाषण, फेंसी ड्रेस, कविता लेखन-गायन, गीत लेखन-गायन, प्रेरक कहानियाँ, रंगोली, पोस्टर आदि होंगी। पहला चरण 5 सितम्बर से 13 सितंबर 2022 तक होगा। द्वितीय चरण जिला स्तर पर 22 से 30 सितंबर 2022 तक होगा। जो भी प्रतियोगी जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे, उन्हें तृतीय चरण के लिये संभाग स्तर की प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने का अवसर मिलेगा। संभाग स्तर की प्रतियोगिताएँ 10 से 18 अक्टूबर तक होंगी। चौथे चरण पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएँ विभिन्न संभागों में 10 से 15 अगस्त 2023 तक होंगी।

सभी कार्यक्रमों के लिये निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के सदस्य डॉ. विश्वास चौहान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.