शादी की उम्र बढाने की घोषणा बनी हेल्पलाइन के लिए परेशानी

Updated on 20-02-2022 05:05 PM

भोपाल केंद्र सरकार द्वारा लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल किए जाने की घोषणा से चाइल्ड हेल्पलाइन की परेशानी बढ गई है। हेल्पलाइन पर बालिग लड़कियों की शादी रुकवाने संबंधी आने वालों कॉलों की संख्या बढ गई है। बीते दो माह में यहां 19 लोगों ने फोन कर बालिग लड़कियों की शादी बाल विवाह समझकर रुकवाने की सूचना दी है। मौके पर जब टीम पहुंचती है तो दस्तावेज की छानबीन के बाद लड़की बालिग निकलती है, इसके बाद शिकायतकर्ता को काल कर बताया जाता है कि अभी कानून लागू नहीं हुआ है, इसलिए विवाह वैध है।

 चाइल्ड लाइन के मुताबिक अभी शादियों का सीजन है तो बाल विवाह की भी काफी सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। हाल ही में करीब आठ से 10 मामले बाल विवाह के सामने आए हैं। इस दौरान ही लोग 21 साल की उम्र की घोषणा के अनुसार शादी को बाल विवाह समझ रुकवाने के लिए काल कर रहे हैं। इस संबंध में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि ऐसे भी कई मामले आए हैं, जिनमें लड़कियां खुद ही शादी नहीं करने के लिए चाइल्ड लाइन में अपने परिचितों से काल करवा रही हैं। मामले जिनमें टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा नजीराबाद क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ने 28 जनवरी को बाल विवाह होने की सूचना दी।

 जब टीम जाकर लड़की की उम्र संबंधी दस्तावेज देखा गया तो इसके अनुसार लड़की की उम्र 18 साल नौ माह पाई गई। इसके बाद शादी संपन्ना हुई। शाहजहांनाबाद क्षेत्र की युवती ने अपनी सहेली से चाइल्ड लाइन में काल करवाकर 13 फरवरी को होने वाले शादी को रुकवाने की कोशिश की। विवाह स्थल पर पहुंचने के बाद साफ हुआ कि लड़की बालिग थी। मौके पर लड़की ने बताया कि उसे लगा था कि कानून लागू हो गया है। वह अभी पढ़ना चाहती है और शादी नहीं करना चाहती है, इसलिए काल करवाया। टीटी नगर थाना क्षेत्र में एक लड़की की शादी मई माह में होनी है। जनवरी में उसकी सगाई थी। एक अज्ञात व्यक्ति की सूचना पर टीम ने पता किया तो लड़की 18 साल दो माह की निकली। ऐसे में फिर से अज्ञात व्यक्ति को काल कर उसे समझाया गया कि यह शादी बाल विवाह नहीं है।

 इस बारे में चाइल्ड लाइन के समन्वयक राशि आसवानी का कहना है कि शादी के नए कानून को लेकर लोगों में असमंजस जैसी स्थिति है। कई लोगों को लगता है कि कानून लागू हो चुका है। ऐसे में वह बालिग लड़कियों की शादी रुकवाने में भी काल कर रहे हैं। टीम के पहुंचने पर पता चलता है कि यह बाल विवाह नहीं है। टीम लोगों को समझा रही है कि अभी यह कानून लागू नहीं हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.