हमीदिया में बदलेगी मरीजों के आने-जाने की व्यवस्था

Updated on 01-03-2022 09:10 PM

भोपाल   राजधानी के सबसे पुराने सरकारी अस्पताल हमीदिया में मरीजों के आने-जाने की व्यवस्था में बदलाव होने जा रहा है। अस्पताल में मरीजों के आने और जाने की व्यवस्था अलग-अलग दरवाजे होने जा रही है। इसके लिए रॉयल मार्केट की तरफ मौजूदा एक गेट की जगह आने और जाने के लिए दो अलग-अलग गेट लगाए जाएंगे। संभागायुक्त ने रायल मार्केट की तरफ बड़ा गेट बनाने के संबंध में भी इंजीनियरों से चर्चा की। यहां अभी एक ही गेट से आना-जाना होता है। इस वजह से कई बार मेन रोड पर जाम लग जाता है।

इसके अलावा नगर निगम की तरफ बनाया गया गेट भी महीने भर के भीतर खोल दिया जाएगा। दो हजार बिस्तर का भवन बनाने की वजह से उसे बंद करा दिया गया था। इमरजेंसी वाले मरीजों को लाने के लिए मजार के पास से भी एक गेट बनाया जाना है। इस तरह हमीदिया में आने-जाने के लिए तीन गेट हो जाएंगे। इसके साथ ही हमीदिया अस्पताल में नया ओपीडी ब्लाक 52 करोड़ रुपये की लागत से मौजूदा ओटी ब्लाक की जगह बनाया जाएगा। इसके लिए गांधी मेडिकल कालेज की स्वशासी समिति के अध्यक्ष और संभागायुक्त गुलशन बामरा ने निर्माण एजेंसी पीआइयू के अधिकारियों डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने को कहा है।

संभागायुक्त ने दो हजार बिस्तर वाले नए भवन में सिविल कार्य संबंधी कमियां पूरी करने के बारे में पीआइयू के अधिकारियों और इंजीनियरों से बात की है। हमीदिया अस्पताल की ओपीडी फिलहाल चार जगह संचालित हो रही है। हड्डी रोग और सर्जरी विभाग की ओपीडी ट्रामा ब्लॉक में है। मेडिसिन विभाग की ओपीडी पुराने अस्पताल भवन में है। नेत्र विभाग और पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की कमला नेहरू अस्पताल में जबकि श्रम विभाग की 2000 बिस्तर वाले नए भवन में शिफ्ट हो गई है।जीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि दो हजार बिस्तर वाले भवन में अभी एक ब्लाक शुरू हुआ है। दूसरा ब्लाक भी शुरू होने के बाद पुराने अस्पताल से मरीजों को नए भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद पुराने भवन को गिराकर उसकी जगह ओपीडी ब्लाक बनाया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.