बच्ची के गले से आर-पार हुई सरिया एम्स में निकाली

Updated on 06-05-2022 06:15 PM

भोपाल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक जटिल ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने बच्ची के गले में आर-पार हुई सरिया निकाली। एम्स के डाक्टरों करीब तीन घंटे की कडी मशक्कत के बाद इस सरिये को निकाला। एम्स के डाक्टरों ने एक कठिन सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 10 साल की बच्ची की जान बचा ली है।

विगत बुधवार को औबेदुल्लागंज के अर्जुन नगर में साइकिल चलाते समय छत से गिरने पर बच्ची के गले में सरिया घुसकर आर-पार हो गया था। बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे एम् रेफर किया गया। एम्स में बुधवार रात साढ़े 12 बजे से सुबह साढ़े तीन बजे तक चली सर्जरी के बाद नाक, कान एवं गला विभाग के डाक्टरों ने सरिया को सुरक्षित निकाल लिया। चिकित्सकों का कहना है कि बच्ची की खुशकिस्मती रही कि सरिए से उसके गले में नाजुक अंगों को नुकसान नहीं पहुंचा। जहां से सांस नली और आहार नली अलग-अलग होती हैं, उसके ठीक ऊपर सरिया फंसा हुआ था। सरिया का एंगल थोड़ा भी बदलता तो सांस नली क्षतिग्रस्त हो सकती थी।

 बच्ची अभी आइसीयू में है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। बता दें कि बुधवार की शाम को अंजलि पुत्री गोपाल राय उम्र 10 वर्ष छत से साइकिल चलाते समय नीचे गिरी। नीचे रखा लोहे का सरिया गले में घुस गया। परिवारजनों ने बच्ची के गले से सरिया निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए।

 सरिया को काटकर बच्ची को तुरंत शासकीय अस्पताल औबेदुल्लागंज ले गए। जानकारी मिलते ही डाक्टरों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। सरिया को कटर से कटवाकर प्राथमिक इलाज के बाद एंबुलेंस से एम्स रेफर कर दिया। यहां कटने के बाद गले में करीब सवा फुट का सरिया बचा था, जिसे एम्स के डाक्टरों ने निकाला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.