मन की शांति और तन की सक्रियता ही योग का मूल मंत्र

Updated on 22-06-2022 07:03 PM

भोपाल विश्व योग दिवस के अवसर पर आज 21 जून कयाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन बोट क्लब ,पुराना मछली घर के पास ,योग संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय , पीआईबी,भोपाल द्वारा आयोजित किया गया।


इस कार्यक्रम में योग को जीवन में किस तरह शामिल करें इस ध्यान दिया गया।


इस अवसर पर उप महानिदेशक आकाशवाणी भोपाल श्री यशवंत चिवंडे ने कहा कि योग को जीवन शैली का अंग बनाया जाना चाहिए योग से मस्तिष्क को सक्रिय कर जीवन को गतिशील बनाया जा सकता है उन्होंने कहा कि योग जीवन को क्रियाशील बनाए रखने का एक बेहतरीन साधन है


कार्यक्रम में राज्य योग प्रशिक्षण केंद्र के योग प्रशिक्षक श्री देवी दयाल भारती ने योग प्रशिक्षुओं को योगाभ्यास कराया और साथ में विभिन्न आसनों और प्राणायाम के महत्व को भी बताया इस अवसर पर श्री भारती ने कहा योग का अर्थ ही है जुड़ना

हम जीवन में योग को इस तरह से शामिल कर लें कि हम अपना पूरा जीवन ही योगमय बना लें। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम अपने मोबाइल को समय-समय पर चार्ज करते हैं ,उसी तरह से हम अपने जीवन और शरीर को भी योग के माध्यम से चार्ज कर लेना चाहिए प्रत्येक व्यक्ति को दिन में 25- 30 मिनट का समय योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए।


कार्यक्रम के पूर्व केंद्रीय संचार ब्यूरो भोपाल के सहायक निदेशक श्री शारिक नूर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर किए जा रहे योग कार्यक्रमों के बारे में बताया। साथ ही योग संबंधी काउंट डाउन कार्यक्रम से लेकर अब तक सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से की गई प्रचार गतिविधियों के विषय में भी बताया


कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर अतिथियों को पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में श्री भारती के अलावा सुश्री शर्मिला जैन योग विशेषज्ञ ने भी प्रशिक्षुओं को आसान उपायों के माध्यम से योग के प्रति जागरूक किया।


कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री अजय उपाध्याय ने किया और कार्यक्रम का आभार श्री समीर वर्मा, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ने किया।


इस कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए योग प्रोटोकॉल के आसनों का विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही साथ हम रोजमर्रा की जिंदगी में किस तरह से योग कर सकते हैं , उस बारे में भी बताया गया। विशेषकर ऑफिस योगा के बारे में भी बताया गया कि आप अपने ऑफिस में बैठकर भी किस तरह से योग की सरल आसनों को कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.