जन-प्रतिनिधियों का व्यवहार और आचरण लोकतांत्रिक गरिमा के अनुरूप हो : श्री चौहान

Updated on 10-03-2022 04:59 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जन-प्रतिनिधियों की जवाबदारी जनता के प्रति है। अत: सदन में जन-प्रतिनिधियों का व्यवहार और आचरण लोकतांत्रिक गरिमा के अनुरूप होना चाहिए। सदन में अपने व्यवहार और कार्यप्रणाली से ही विधायकगण जन-सामान्य में विधायिका की कार्य-प्रणाली के संबंध में श्रेष्ठ भाव और छवि विकसित कर सकते हैं। आने वाली पीढ़ी को सही स्वरूप में यह लोकतांत्रिक परम्पराएँ और मूल्य सौंपने की दृष्टि से हम पर यह दायित्व भी है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान मध्यप्रदेश विधानसभा द्वारा आयोजित संसदीय उत्कृष्टता पुरस्कार 2021 के वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा स्थित मानसरोवर सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की। विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम, विधि-विधायी कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, विधायक तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री सीताशरण शर्मा सहित मंत्रीगण, जन-प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के मध्यप्रदेश विधानसभा आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि श्री बिरला ने सदन की पुरानी परम्पराओं को जीवंत रखते हुए नई परम्पराएँ स्थापित कर सदन के बेहतर संचालन का उदाहरण प्रस्तुत किया है। श्री बिरला के कार्यों की गहराई और विचारों की ऊँचाई सराहनीय है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम विधानसभा पुरस्कारों के वितरण की परम्परा को पुन: आरंभ करने के लिए बधाई के पात्र हैं। श्रेष्ठ कार्यों और गतिविधियों को पुरस्कृत करने से वे सदा के लिए जीवंत हो जाती हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की विधानसभा में पटवा शैली का स्मरण करने के साथ मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्ववर्ती सदस्यों के संस्मरणों का भी उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बेस्ट मंत्री अवार्ड से सम्मानित होने पर विधि-विधायी कार्य तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित होने पर विधायक सुश्री झूमा सोलंकी, श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, श्री बहादुर सिंह चौहान, श्री जयवर्धन सिंह और पुरस्कार प्राप्त पत्रकारों तथा अधिकारी-कर्मचारियों को भी बधाई दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.