पूर्व सांसद स्व कैलाश सारंग की जयंती को मातृ – पितृ भक्ति दिवस के रूप में मनाया गया

Updated on 03-06-2022 06:42 PM

भोपाल पूर्व सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग जयंती नरेला विधानसभा क्षेत्र में "मातृ-पितृ भक्ति दिवस" के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर नरेला क्षेत्र के सभी वार्डों में बुजुर्ग दंपत्तियों का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया एवं राहगीरों में शीतल पेय वितरित किया गया।


मंत्री श्री सारंग ने कहा कि स्व. कैलाश सारंग की जयंती को नरेला विधानसभा में मातृ-पितृ भक्ति दिवस के रूप में मनाया गया है। उन्होंने कहा कि जिस पीढ़ी ने समाज को गढ़ा है उनका सम्मान हो यही भारतीय संस्कार हैं, इसी संस्कार को और मजबूत करने के उद्देश्य से नरेला में मातृ-पितृ भक्ति दिवस मनाया जा रहा है।


नरेला विधानसभा में वार्डवार वृद्धजनों का सम्मान
मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में स्व. कैलाश सारंग जी को पुष्पांजलि अर्पित कर वृद्धजनों को शाल, श्रीफल एवं यथार्थ गीता भेंटकर सम्मानित किया।


-
राहगीरों को बांटे शीतल पेय और फल
मंत्री श्री सांरग ने नरेला विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में राहगीरों में शीतल पेय वितरित किये। वहीं भोपाल स्टेशन पर मंत्री श्री सांरग ने आमजनों के बीच फलों का वितरण किया।


आंगनवाड़ी,अस्पताल और वृद्धाश्रम में सेवा कार्य
स्व. कैलाश सारंग की जयंती के अवसर पर नरेला विधानसभा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में कायस्थ समाज द्वारा आंगनवाड़ी में बच्चों को खिलौने वितरण सहित अस्पताल एवं वृद्धाश्रम में फल एवं पौष्टिक सामग्री वितरित की गई।


-
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा इकाई द्वारा किया रक्तदान
आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा इकाई जिला- राजगढ़ के तत्वावधान मे शासकीय हॉस्पिटल, ब्यावरा मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे कायस्थ समाज के युवाओ महिलाओ एवम कायस्थ बंधुओ ने बड़ चडकर रक्तदान किया। 30 यूनिट रक्तदान करके सभी युवाओ ने पूज्यनीय बाबूजी को अपनी स्मृतियो मे जीवंत किया।


-6
जून को एकतापुरी दशहरा मैदान में भजन संध्या का आयोजन
श्री सारंग ने बताया कि स्व. कैलाश सारंग की जयंती के उपलक्ष्य में दिनांक 6 जून सोमवार को नरेला विधानसभा स्थित एकतापुरी दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 'जो राम को लाये हैं, हम उनको लायेंगे' भजन गाने वाले सुप्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल द्वारा भजनों की प्रस्तुति एवं कैलाश प्रसून सारंग स्मृति डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.