रेल लाइन बिछाने के दौरान धंसकी पुलिया,दो मजदूर की मौत

Updated on 12-02-2022 06:15 PM

भोपाल तीसरी रेल लाइन बिछाने के दौरान एक पुलिया निर्माण के दौरान धंसक गई। दुर्घटना में मौके पर ही एक मजूदर की मौत हो गई। शनिवार सुबह घायल एक और मजदूर की मौत हो गई। करीब आधा दर्जन मजदूर घायल हुए हैं। यह हादसा शुक्रवार को देर रात का है। यह हादसा बीना-कटनी रेल लाइन के सुमरेरी रेलवे स्टेशन के पास हुआ। हादसे की खबर लगते ही खुरई पुलिस रेलवे का अमला मौके पर पहुंच गई थी।

जानकारी के मुताबिक बीना- नरयावली के बीच में तीसरी लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को सुमरेरी रेलवे स्टेशन के पास पुलिया निर्माण का काम चल रहा था। निर्माण के दौरान पुलिया धंसक गई।इस हादसे में एक मजूदर की मौके पर मौत हो गई। वहीं करीब आधा दर्जन घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल सागर लाया जा रहा है। वहीं मृतक की शिनाख्त सलैया गांव निवासी सुखराम के रूप में हुई।

सुखराम निर्माण कार्य के दौरान सुपरविजन का काम करता था। मालूम हो कि बीना- कटनी रेल खंड के तहत बिछाई रही तीसरी लाइन का काम अभी सागर से नरयावली तक पूरा हो चुका है। वहीं शेष हिस्सों में यह काम तेज गति से चल रहा है। दो दिन पहले ही सागर रेलवे स्टेशन पर जबलपुर रेलवे जीएम ने निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने रेलवे लाइन के काम में सराहना की थी। उन्होंने शेष बचे काम को पूरा करने के निर्देश दिए थे। सागर से कटनी की ओर भी यह काम तेज गति से चल रहा है। बता दें कि नरयावली से आगे खुरई तक तीसरी लाइन के तहत काम हो रहा है। इसके तहत लाइन बिछाने के साथ पुलिया निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.