आम आदमी की खुशहाली का है बजट : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा -

Updated on 10-03-2022 05:09 PM

भोपाल/इन्दौर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गरीबों, किसानों और महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सर्वव्यापी बजट के लिए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को बधाई दी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आज प्रस्तुत हुआ बजट आम आदमी की खुशहाली का बजट है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्म-निर्भर भारत के सपने के लिए मध्यप्रदेश को आत्म-निर्भर बनाएंगे।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि सरकार सर्वांगीण विकास की सोच रखने वाली है इसलिए बजट में हर क्षेत्र विंध्य, बुंदेलखण्ड, बघेलखण्ड, ग्वालियर-चम्बल, मालवा, निमाड़ सभी का ख्याल रखा गया है। बजट में 22 मेडिकल कॉलेज, 10 हजार करोड़ रूपये के 10 लाख प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा में 3 हजार 500 करोड़, ग्रामीण पेयजल के लिए 6 हजार 300 करोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 3 हजार 600 करोड़, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 2 हजार 923 करोड़ रूपये और शिक्षा विभाग के बजट को बढ़ाकर 27 हजार 992 करोड़ रूपये किया गया है। सरकार 13 हजार नए शिक्षकों की भर्ती भी करेगी। गृह विभाग में 6000 हजार आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया प्रचलित है।

नई योजनाएँ नया बजट बनाते हुए सरकार 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए चाईल्ड बजट लेकर आई है। सरकार किसानों के साथ हर समय मुस्तैदी से खड़ी है। सरकार ने किसानों के खाते में एक लाख 72 हजार करोड़ रूपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की है। सिंचाई क्षमता को भी 7 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 43 लाख हेक्टेयर किया गया है। प्रदेश की विभिन्न किस्मों को जीआई टैग के साथ ही किसानों को बेहतर कीमतें दिलाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। आज का बजट ऐतिहासिक होकर विकास के मार्ग में मील का पत्थर साबित होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.