वर्ष 2022-23 के लिए मप्र का बजट 8 को होगा पेश

Updated on 16-02-2022 09:15 PM

  भोपाल प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए विधानसभा में 8 मार्च को बजट प्रस्तुत करेगी। बजट सत्र सात से 25 मार्च तक के लिए बुलाया गया है। इस दौरान कुल 13 बैठकें होंगी। यह बजट ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक का होगा। सत्र की अवधि कम होने की वजह से इस बार एक दिन में सात-आठ विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा कराई जाएगी। बजट सत्र की शुरुआत सात मार्च को सुबह 11 बजे राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से होगी। इसमें सरकार द्वारा पिछले एक साल में किए गए कार्यों के साथ आगामी वित्तीय वर्ष का रोडमैप रखा जाएगा।

इसके साथ ही सरकार वर्ष 2021-22 का आर्थिक प्रतिवेदन सदस्यों को वितरित किया जाएगा। 8 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा बजट प्रस्तुत किया जाना प्रस्तावित किया गया है।इसमें सरकार पहली बार चाइल्ड बजट प्रस्तुत करेगी। इसमें विभिन्न् विभागों द्वारा बच्चों के ऊपर व्यय की जानी वाली राशि को ब्योरा रहेगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में चर्चा नौ और दस मार्च को चर्चा कराई जाएगी। इसके बाद विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा और बजट पारित कराने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि सभी मंत्रियों और विभागों को इस संबंध में दिशानिर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। कोरोना संक्रमण के कारण सभी प्रवेश द्वार पर शरीर का तापमान लेने के साथ सेनिटाइजर की व्यवस्था रहेगी। मास्क का उपयोग करना पूर्व की तरह अनिवार्य रहेगा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए इस बार भी अधिकारियों-कर्मचारियों सहित अन्य व्यक्तियों का प्रवेश सीमित ही रखा जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.