विधानसभा का बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Updated on 17-03-2022 05:08 PM

भोपाल। भारी हंगामे के बीच बुधवार को विधानसभा का बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र के दौरान कांग्रेसी विधायकों ने जमकर हंगामा किया। पार्टी विधायक सुरेश राजे और मनोज चावला आसंदी के सामने लेट गए। कांग्रेस के दूसरे विधायकों ने भी आसंदी के सामने नारेबाजी की। कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण का बहिष्कार किया था। विधानसभा ने पटवारी को नोटिस जारी किया है। इस मुद्दे को कांग्रेस ने सदन में उठाते हुए विरोध दर्ज कराकर वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस का कहना है कि यह कार्रवाई नियम विरुद्ध की जा रही है।

 25 मार्च तक प्रस्तावित विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को ही संपन्न हो गया है। इसके संकेत तभी मिल गए थे जब विधानसभा सचिवालय ने एक ही दिन में सभी विभागों की अनुदान मांगों को कार्यसूची में शामिल कर लिया था। विधानसभा में वित्त मंत्री ने बजट पर सामान्य चर्चा का उत्तर देने के साथ विनियोग और वित्त विधेयक भी पेश किया। बजट पारित होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। इससे पूर्व कांग्रेस विधायक पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को राज्यपाल अभिभाषण का बहिष्कार करने के मामले में नोटिस जारी किया गया। इस पर कांग्रेस बिफर उठी। नोटिस पर गोविंद सिंह ने विरोध दर्ज कराया, जिस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस पर कोई खेद प्रकट नहीं करेगा। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि जीतू पटवारी को जो नोटिस दिया है वो नियमों की परिधि के बाहर जा कर दिया गया है। सदन के बाहर कही गई बात पर सरकार के दबाव में नोटिस दिया गया है। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नोटिस दिया है उसका जवाब दें और अपनी बात रखें। सज्जन वर्मा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।

जीतू पटवारी को विधानसभा ने नोटिस जारी किया

राज्यपाल के अभिभाषण के बहिष्कार के मामले में कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को बुधवार को विधानसभा ने नोटिस जारी किया है। इस पर सदन में कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी और हंगामा किया। विधानसभा की तरफ से जीतू पटवारी को जारी नोटिस पर गोविंद सिंह ने विरोध दर्ज कराया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने नियम पढ़कर बताया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोई खेद प्रकट नहीं करेगा। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी और जमकर हंगामा किया। बता दें जीतू पटवारी ने ट्वीट करते हुए विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार किया था। उन्होंने लिखा था कि चिर निंद्रा में सोई भाजपा सरकार को जगाना जरूरी है। उनके विरोध को कमलनाथ ने गलत बताते हुए विधानसभा में राज्यपाल का भाषण सुना था। इसके बाद जीतू पटवारी ने दोबारा ट्वीट कर अपने निर्णय पर कायम होने की बात कही थी।

 अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

विधायकों के पत्रों के जवाब नहीं आने पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कई विधायक ऐसे है, जो मुझे भी बताते है कि चिट्ठी का जवाब नहीं आता। इस पर ध्यान देने की जरूरत हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.