प्रदेश को उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने ठिठुराया

Updated on 14-01-2022 09:33 PM

भोपाल मध्यप्रदेश को उत्तर भारत से रही सर्द हवाओं ने ठिठुरादिया है। आगामी 17 जनवरी से वातावरण में नमी बढ़ने से फिर बादल छाने की संभावना है। इससे एक बार फिर रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। मौसमविभाग के अनुसार, वर्तमान में मध्य प्रदेश को प्रभावित करने वाला कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। इस वजह से बादल छंटने लगे हैं।

 हवा का रुख भी उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। इसके चलते उत्तर भारत से रही सर्द हवाओं के कारण वर्तमान में प्रदेश में ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 16 जनवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचेगा। इसके अतिरिक्त 18 जनवरी को भी तीव्र आवृति के एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है।

पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार, लगातार पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण उत्तर भारत के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हुई है। हालांकि हरियाणा में अभी भी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। तमिलनाडु, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी एवं दक्षिणी कोंकण में भी हवा के ऊपरी भाग में भी चक्रवात बने हुए हैं।

कर्नाटक से ओडिशा तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इस वजह से कुछ नमी रही है। शुक्ला के मुताबिक 17 जनवरी से प्रदेश में फिर बादल छाने की संभावना है। साथ ही 18-19 जनवरी से कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की भी संभावना बन रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के अनुसार, गुरुवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। गुरुवार को सिवनी में तीव्र शीतल दिन रहा। शाजापुर, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, धार एवं बैतूल में शीतल दिन रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.