भारतीय संस्कृति में परिवार की अवधारणा व्यापक: राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 17-02-2022 06:44 PM

भोपाल राज्यपाल  मंगु भाई पटेल ने कहा है कि भारतीय संस्कृति में परिवार की अवधारणा व्यापक है। हमारी संस्कृति की संकल्पना में वसुधैव कुटुम्बकं सारी दुनिया को ही परिवार माना गया है। भाव यह है कि मिल-जुलकर परस्पर स्नेह और सहयोग के साथ रहना ही परिवार का आधार है।

राज्यपाल श्री पटेल आज केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर द्वारा तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष शास्त्रीय शोध संगोष्ठी में "वैवाहिक जीवन: समस्याएँ और समाधान" विषय पर हुए वेबिनार को राजभवन से संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि परिवार का आधार वैवाहिक संबंध होते हैं। भारतीय समाज में दाम्पत्य जीवन में होने वाले उतार-चढ़ाव पति पत्नी और संतान के साथ समस्त परिजन को प्रभावित करते है। उन्होंने कहा आधुनिकता की अंधी दौड़ में आज परिवारों में तनाव, विवाद और विघटन के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। इसका कारण युवा पीढ़ी का भारतीय नैतिक जीवन मूल्यों के प्रति उदासीन होना है। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए सदस्यों के बीच एक दूसरे के प्रति त्याग, बलिदान और कर्त्तव्य-बोध को भगवान श्रीराम, सीताजी, लक्ष्मणजी और उनकी पत्नी उर्मिलाजी के द्वारा समझा जा सकता है। सावित्री-सत्यवान के प्रसंग भी प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि वैवाहिक जीवन के शुरू में लिए जाने वाले सात फेरे भी जीवन की शिक्षाओं की प्रतिबद्धता हैं। पहले चार में वर और बाद के तीन फेरों में वधू का आगे होना, वैवाहिक आदर्शों को बताता है।

सारस्वत उद्बोधन निदेशक केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय मुंबई परिसर प्रो. भारत भूषण मिश्र ने दिया। संगोष्ठी को कुलपति संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी, विशिष्ट अतिथि आचार्य संस्कृत विभाग मौका मॉरिशस प्रो. जतिंद्र मोहन मिश्र ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन डॉ. डम्बरूधर पति ने माना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.