मंत्रि-परिषद ने उत्तराखंड दुर्घटना में मृत व्यक्तियों को मौन रख कर दी श्रद्धांजलि

Updated on 08-06-2022 06:38 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे-मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान तथा मंत्रि-परिषद के सदस्यों ने एक मिनट का मौन रख कर उत्तराखंड सड़क दुर्घटना में पन्ना जिले के मृत तीर्थ-यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैठक से पहले उत्तराखंड की सड़क दुर्घटना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के अधिकारियों की टीम सहित तत्काल घटनास्थल पर पहुँचने और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री धामी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा जिला प्रशासन की सक्रियता और तत्परता का ही परिणाम रहा कि दुर्घटनाग्रस्त बस के तीन यात्रियों को हम बचा पाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारी सरकार पूरे प्रदेश को परिवार मानती है। परिवार के कुछ सदस्य, संकट में हों, तो हम चैन से कैसे बैठ सकते हैं। इस बेचैनी के कारण ही उन्होंने राहत और बचाओ कार्यों में सहभागी होने और उसकी निगरानी के लिए तत्काल उत्तराखंड जाने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रीगण से चर्चा में प्रदेश में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हाल ही में पन्ना, बैतूल, खंडवा और रीवा में हुई सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण करने की आवश्यकता बताई।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सड़क सुरक्षा पर तीन सदस्यीय समिति गठित करने के निर्देश दिए। समिति में लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव, परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत और सहकारिता तथा लोक सेवा प्रबंधन मंत्री श्री अरविंद सिंह भदौरिया सदस्य होंगे। यह समिति सड़क सुरक्षा के लिए संचालित गतिविधियों और अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों की समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.