विभूतियों को सम्मान की घोषणा से देश गौरवान्वित है : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 27-01-2022 05:39 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समाज सेवा, कला, विज्ञान, सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान से देश की सेवा करने वाले विभूतियों को पद्म भूषण और पद्म श्री सम्मान प्रदान करने की घोषणा का स्वागत करते हुए सम्मानित विभूतियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट किया है कि जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया, उनके चरणों में मैं नमन करता हूँ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की सम्मानित विभूतियों सहित पूर्व सी.डी.एस. जनरल स्व. बिपिन रावत, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह, गीता प्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. राधेश्याम खेमका को सादर नमन किया। साथ ही शास्त्रीय संगीतज्ञ डॉ. प्रभा अत्रे को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि विभूतियों को सम्मान की घोषणा से देश गौरवान्वित है। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है।

उल्लेखनीय है कि भोपाल के स्व. डॉ. एन.पी. मिश्रा (मरणोपरांत) को चिकित्सा के क्षेत्र में तथा अर्जुन सिंह धुर्वे को कला, अवध किशोर जड़िया को साहित्य एवं शिक्षा तथा रामसहाय पांडे और सुश्री दुर्गाबाई व्याम को कला के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट किया है कि "अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिजिशयन, भोपाल गैस त्रासदी के बाद हजारों पीड़ितों के लिए असाधारण चिकित्सा व्यवस्था करने वाले स्व.डॉ. एनपी मिश्रा को चिकित्सा क्षेत्र के लिए पद्मश्री सम्मान पर सादर नमन करता हूँ। आपका संपूर्ण जीवन, सेवा का अप्रतिम अध्याय है, जो हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।"

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गोंड लोककथा की चित्रकारी की पर्याय, मंडला की बेटी सुश्री दुर्गाबाई व्याम जी को कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान के लिए शुभकामनाएँ देते हुए ट्वीट किया है किआपने जीवन के संघर्षों, चुनौतियों और विषमताओं के बीच चित्रकारी कला को केवल प्रवाहमान रखा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। आपको हार्दिक बधाई।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश की जनजातीय संस्कृति को विशेष पहचान दिलाने के लिए समर्पित डिंडौरी के अर्जुन सिंह धुर्वे को भी कला क्षेत्र में पद्म श्री सम्मान के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने ट्वीट में लिखा है किआपने बैगा नृत्य एवं संस्कृति को प्रवाहमान रखते हुए लोककला को शिखर पर पहुँचाया। आपको बधाई।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बुंदेलखंड के गीत-संगीत संस्कृति की पहचान राई नृत्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाने वाले सागर जिले के प्रतिभावान कलाकार श्री रामसहाय पांडेय जी को कला क्षेत्र से पद्मश्री सम्मान के लिए बधाई देते हुए ट्वीट किया है किआप प्रदेश का गौरव हैं। आज हम सभी गौरवान्वित हैं, हमारी शुभकामनाएँमुख्यमंत्री श्री चौहान ने शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित श्री अवध किशोर जड़िया को भी बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.