विश्वविद्यालय के अकादमिक केलेंडर में परीक्षा और परिणामों की तिथि को उल्लेखित करना होगा

Updated on 13-07-2022 07:12 PM

विश्वविद्यालयों को अकादमिक केलेंडर में विश्वविद्यालय द्वारा संचालित समस्त पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं और परिणामों की प्रस्तावित तिथि को उल्लेखित करना होगा। यह जानकारी स्पष्ट प्रारूप में विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी प्रदर्शित करनी होगी। राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा ने राजभवन में कुलसचिवों की मासिक बैठक में शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को इस संबंध में निर्देशित किया है।

प्रमुख सचिव श्री आहूजा ने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लक्षित समूह की आगामी 45 दिवस में अनिवार्य रूप से सिकल सेल एनीमिया रोग की जाँच हो जाए। यह कार्य शासकीय चिकित्सालय के साथ समन्वय से किया जाए। लक्षित समूह के शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं की जाँच शिविर लगाकर सुनिश्चित करें। उन्होंने विश्वविद्यालयों से ग्राम गोद लिए जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि चयनित 5 ग्राम अनिवार्यतः जनजाति बहुल विकासखंड के होने चाहिए। ग्राम चयन में विश्वविद्यालयों के मध्य ओवरलेपिंग नहीं हो। प्रमुख सचिव श्री आहूजा ने न्यायालयीन प्रकरणों, ऑडिट आपत्तियों, निर्माण कार्यों, प्लेसमेंट और विश्वविद्यालय की विशिष्ट उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में प्रारंभ किए पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम सितंबर के द्वितीय पखवाड़े तक घोषित हो जायेंगे। इससे पूर्व अन्य समस्त पाठ्यक्रमों के परिणाम भी जारी कर दिए जायेंगे। दूरस्थ शिक्षा विश्वविद्यालय द्वारा इन परिणामों की घोषणा के बाद परीक्षाएँ आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई।

राज्यपाल के उपसचिव श्री डी.के. जैन, विधि अधिकारी श्री डी.पी.एस. गौर, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल, महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर, राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा,देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर, जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर, विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन, महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन, मध्यप्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय भोपाल, अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल, महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट,डॉ.बी.आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू और पं. एस.एन. शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल के कुलसचिव मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.