राज्यपाल को बालग्राम के दिव्यांग बच्चों ने "आशा है तो मुमकिन है" का दिखाया दम

Updated on 24-06-2022 06:05 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एस.ओ.एस. बालग्राम खजुरीकलाँ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल की उपस्थिति में बालग्राम के दिव्यांग बच्चों ने आशा है तो मुमकिन है का दम दिखाया। बच्चों ने इस प्रस्तुति के साथ शिव तांडव और कन्या उत्सव की दिव्य समवेत प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया। सांकेतिक भाषा में राष्ट्र गीत प्रस्तुत किया। राज्यपाल श्री पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक विजेता बालग्राम के प्रतिभाशाली खिलाड़ी बालक विजय, बालिका डॉली, मणिमेघलाई और सृजनात्मक प्रतिभा की धनी मधु को सम्मानित कर, उनका मनोबल बढ़ाया। राज्यपाल ने दिव्यांग बच्चों को आत्मीयता का अहसास कराते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि मानव सेवा ही प्रभु सेवा है। सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। किसी की सेवा का अवसर ईश्वर की कृपा से ही मिलता है। उन्होंने कहा कि बच्चे गीली मिट्टी की तरह कोमल होते हैं। उनकी उचित देखभाल का दायित्व पालक और शिक्षक पर है। उनकी जिम्मेदारी है कि बच्चों को भेदभाव रहित वातावरण मिलें। सकारात्मकता के साथ वह समाज की मुख्यधारा में शामिल हों। उन्होंने कहा कि बच्चों में पारस्परिक सहयोग, सद्भाव और नियमितता के गुणों के साथ ही पर्यावरण, ऊर्जा, जल-संरक्षण और स्वच्छता की आदत डालने और स्वयं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए सजग बनाने के प्रयास जरूरी हैं।

राज्यपाल श्री पटेल ने टेलीविजन के कार्यक्रम का दृष्टांत देते हुए कहा कि अनेक ऐसे दिव्यांगजन हैं, जिन्होंने शारीरिक अभावों अथवा कमजोरियों को प्रेरणा बना कर, दिव्यांगता को व्यक्तिगत विकास में सहयोगी बना लिया है। जीवन में सफलता के लिए साधन से ज्यादा सोच का होना महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मंत्र सबका विकास, साथ, विश्वास और प्रयासों से दिव्यांगजन के पुनर्वास के प्रयत्न किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री बनते ही मोदी जी ने महिला सशक्तिकरण के लिए बेटी बचाओ, पढ़ाओ और बढ़ाओ के प्रयासों को व्यापक स्वरूप प्रदान किया।

एस.ओ.एस. विलेज ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री राकेश जिन्सी ने बताया कि बालग्राम खजुरीकलाँ में स्थापित एस.ओ.एस. चिल्ड्रन विलेज पूरे विश्व में अनूठे दो गाँवों में से पहला है। उन्होंने बताया कि 1964 में भारत में स्थापना से अब तक 7,500 बच्चों की देखभाल की गई है। परिवार सशक्तिकरण कार्यक्रम में 30 हजार बच्चों की परवरिश की जा रही है। उन्होंने संस्था को राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग के प्रति आभार ज्ञापित किया।

बालग्राम खजुरीकलाँ के निदेशक श्री धीरज कुमार ने बताया कि बालग्राम में दिव्यांगता अनुसार विशेष शिक्षण और शारीरिक अक्षमता के अनुरूप विभिन्न प्रकार की थेरेपी की व्यवस्था है। संस्था दिव्यांग पुनर्वास प्रयासों में भी सहयोग करती है। सहायक निदेशक एस.ओ.एस. बालग्राम श्री बी.पी. मतकर ने आभार माना। प्रारंभ में राज्यपाल सहित अतिथियों ने एस.ओ.एस. बालग्राम के संस्थापक डॉ. हर्मन माईनर की प्रतिमा का पूजन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.