आज से शुरू होगा शक्ति की भक्ति और उपासना का पर्व

Updated on 26-09-2022 05:23 PM
शक्ति की भक्ति और उपासना का पर्व शरदीय नवरात्रि  26 सिंतबर से आरंभ हो जाएंगी, 4 अक्टूबर तक चलेंगी। इस मौके पर सोमवार को शुभ मुर्हुत में घट स्थापना होगी।  वहीं 5 अक्टूबर को विजयदशमी पर परंपरा अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नवरात्रि के एक दिन पहले रविवार को बाजार में भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचल से लोग अपने-अपने वाहनों से माता रानी की प्रतिमाएं लेने पहुंचे। एबी रोड, लक्ष्मीगंज, सदर बाजार, हाट रोड आदि में बड़ी संख्या में दुकानदारों ने प्रतिमाएं सजाईं। वहीं टेंट, किराना, सजावट, कपड़ा सहित अन्य दुकानों पर भी भीड़ देखी गई।

जयस्तंभ चौराहे पर सद्भावना झांकी समिति ने सजाया काली मां का दरबार
इधर माँ बीजासन दरबार सद्भावना झांकी समिति द्वारा लगातार आठवें वर्ष शहर के ह्दयस्थल जयस्तंभ चौराहा पर नवरात्रि में भव्य झांकी लगाई जाएगी। इस दौरान झांकी समिति द्वारा मां काली के भव्य सजाने की तैयारी की जा रही है। समिति संयोजक सुनील मालवीय, व्यवस्थापक पवन जैन बंटी एवं अध्यक्ष तरूण मालवीय द्वारा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से स्टेशन रोड से जयस्तंभ चौराहे तक मूर्ति लेकर आएं। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, मां के भक्त नाचते गाते हुए आए। समिति के अध्यक्ष तरुण मालवीय के अनुसार इस बार शहर में मां काली की सबसे  बड़ी प्रतिमा है। नवरात्र के दौरान झांकी पर मशहूर भजन गायकों द्वारा मां के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस मौके पर समिति सदस्यों ने झांकी स्थल पर मंत्रोच्चारणों के बीच मां काली के जयघोषों के साथ मूर्ति स्थापित की। इसी के साथ समिति द्वारा झांकी की तैयारियां शुरू की गई। समिति के अध्यक्ष तरूण मालवीय के अनुसार प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष मां काली का भव्य दरवार सजाया जाएगा। इस दौरान नौ दिनों तक समिति के कार्यकर्ता मातारानी की पूजा उपासना की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.