महाकाल लोक के लोकार्पण का उत्सव इंदौर में भी मनाया जाएगा, हर घर जलेंगे दीप

Updated on 09-10-2022 05:04 PM

इंदौर
 प्रदेश के उज्जैन शहर (Ujjain) में 11 अक्टूबर के दिन महाकाल लोक (Mahakal Lok) का लोकार्पण होने वाला है। इस लोकार्पण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। वह खुद उज्जैन आकर महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। आपको बता दें, उज्जैन में 7 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 6 तारीख से ही शुरू हो चुका है। यह 11 तारीख तक चलेगा। ऐसे में महाकाल लोक के लोकार्पण का उत्सव इंदौर में भी मनाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, इंदौर की जनता इस भव्य आयोजन की साक्षी बनने वाली है। महाकाल लोक के लोकार्पण के चलते इंदौर के हर घर में दीप जलाए जाएंगे। साथ ही प्रमुख मंदिरों पर महाकाल लोकार्पण के दिन विशेष आयोजन भी किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि मंदिर में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। जिसमें महाकाल लोक के लोकार्पण का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसको लेकर पूरी तैयारियां भी की जा चुकी है। मंदिर प्रबंधन द्वारा भी अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गई है।

इंदौर में 30 से ज्यादा स्थानों पर महाकाल लोक लोकार्पण का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। वहीं मंदिरों में भव्य आरती धार्मिक अनुष्ठान के साथ घर-घर में दीप जलाए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, इंदौर के खजराना गणेश में विशेष पूजन और भव्य संध्या का आयोजन महाकाल लोक के लोकार्पण के दिन किया जाएगा। इतना ही नहीं मंदिर को अच्छी तरह से सजाया भी जाएगा। वह पूरे मंदिर में दीप जलाए जाएंगे। जैसा कि सभी जानते हैं महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश का सबसे प्राचीन और प्रमुख मंदिर है। ऐसे में यहां इंदौर ही नहीं दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए महाकाल आते है।

वहीं अब महाकाल लोक के लोकार्पण के अवसर पर इंदौर के साथ कई जगहों पर विशेष आयोजन भी किए जाएंगे। इसके अलावा इंदौर के रणजीत हनुमान मंदिर को भी अच्छे से सजाया जाएगा। साथ ही पूरे मंदिर को दी से चकमक कर दिया जाएगा। वहीं मंदिर के बाहर दो बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। जिसमें महाकाल लोक के लोकार्पण का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में लोग यहां पर आकर महाकाल लोक के लोकार्पण का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। इतना ही मंदिर में महाआरती भी की जाएगी। साथ ही संगीतमय सुंदरकांड का पाठ भी मंदिर में दीप उत्सव मनाते हुए किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.