राजधानी में नए मरीजों कां आंकड़ा 200 से नीचे

Updated on 18-02-2022 05:32 PM

 भोपाल राजधानी में गुरुवार को बड़े दिनों के बाद कोरोना के नए मरीजों कां आंकड़ा 200 से नीचे रहा। शहर में कोरोना संक्रमण अब काफी हद तक नियंत्रित हो गया है। गुरुवार को भोपाल में कोरोना के 182 मरीज मिले। कुल 4273 सैंपलों की जांच में इतने मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इस तरह संक्रमण दर 4.25 फीसदी रही। बता दें कि इससे एक दिन पहले 4989 सैंपलों की जांच में कोरोना के 297 नए मरीज मिले थे और संक्रमण दर 06 फीसदी रही थी। गुरुवार को भोपाल में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई।

राहत की बात यह भी है कि कोरोना के नए संक्रमितों की तुलना में स्वस् होने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है। इससे कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी घट रहा है। फिलहाल भोपाल में 2392 मरीज हैं। इनमें से महज 90 मरीज निजी सरकारी अस्पतालों में भर्ती रहते हुए इलाज करवा रहे हैं। बाकी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इससे एक दिन पहले भोपाल में 2760 सक्रिय मरीज थे। बता दें कि भोपाल में कोरोना की दस्तक के बाद से अब तक कुल 171023 मरीज मिल चुके हैं। शहर में कोरोना का संक्रमण भले ही कम हो गया है, लेकिन नगर निगम का स्वास्थ् अमला गाइडलाइन की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सतत कार्रवाई कर रहा है।

 निगम के अमले ने गुरुवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वाले 155 लोगों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई करते हुए 14 हजार 300 रुपये वसूल किए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने अमानक पालीथिन का उपयोग करने पर भी 159 प्रकरण बनाए गए। इस कार्रवाई के तहत स्पाट फाइन करते हुए 25 हजार 900 रुपये वसूल किए गए।। इसके साथ ही लोगों को मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलने और और शारीरिक दूरी बनाए रखने की समझाइश दी गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.