प्रदेश में 98 फीसदी तक पहुंचा टीका लगाने वालों का आंकडा

Updated on 19-02-2022 05:35 PM

 भोपाल मध्यप्रदेश में  98 फीसदी लोग कोरोना के दोनों डोज के टीके लगवा चुके हैा प्रदेश में सर्वप्रथम इंदौर ने सौ फीसदी दोनों डोज लगाने का लक्ष् हासिल  किया था। प्रदेश में 5 करोड़ 49 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य का गया था। इसके मुकाबले पांच करोड़ 78 लाख 75 हजार यानी 105 फीसद को पहली और पांच करोड़ 41 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। सबसे पहले इंदौर ने सौ फीसद लोगों को दोनों डोज लगाने का लक्ष् हासिल किया था। इसके बाद भोपाल दोनों डोज टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने वाला प्रदेश का दूसरा जिला बना था।

इस संबंध में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी ने कहा कि दूसरी डोज से ज्यादातर वही लोग बचे हुए हैं, जिनका टीका लगवाने का समय नहीं आया है। उन्होंने कहा कि अब कोई विशेष टीकाकरण अभियान तो नहीं चलाया जाएगा, लेकिन छूटे हुए लोगों को प्रेरित कर दोनों डोज पूरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।उधर, भोपाल में शुक्रवार को कोरोना के 261 मरीज मिले हैं।

 कुल 4396 सैंपलों की जांच में इतने मरीज सामने आए हैं। इस तरह संक्रमण दर छह फीसद रही। इससे एक दिन पहले भोपाल में 4273 सैंपलों की जांच में 182 मरीज मिले थे। राहत की बात यह है कि सक्रिय मरीजों की तादाद लगातार घट रही है। भोपाल में कोरोना के फिलहाल 2144 सक्रिय मरीज हैं। इसमें 2063 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। यहां पर यह भी बता दें कि भोपाल में अब तक कुल 171284 मरीज मिल चुके हैं।

इस संबंध में एम्स भोपाल के पूर्व निदेशक और आइसर के प्रोफ़ेसर डॉ सरमन सिंह ने कहा कि 95 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को टीका लगने पर संपूर्ण टीकाकरण मान लिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन्हें तीसरी लहर में कोरोना हो चुका है, उनके लिए यह बूस्टर डोज की तरह है। शुक्रवार को भोपाल में 8086 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.