मालवा के पहले राजा, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ झुकने के बजाय फांसी का फंदा चूमा

Updated on 14-08-2022 08:22 PM

आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर हम आपको एक ऐसे राजा के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें मालवा का मंगल पांडे भी कहा जाता है। इतिहासकार बताते हैं कि अनसंग हीरो अमझेरा नरेश राजा बख्तावर सिंह मालवा और संभवत: देश के पहले राजा थे जिन्हें अंग्रेजों ने फांसी पर लटकाया था। 34 साल की उम्र में ही उन्हें इंदौर लाकर फांसी पर लटका दिया गया था। तब बगावतें और भी राजाओं ने की लेकिन उन्हें ऐसी क्रूर सजा नहीं दी गई। अंग्रेजों ने उनके शव को सुबह से शाम तक फंदे पर लटकाकर रखा। दरअसल, राजा की बगावत से अंग्रेजों को यह डर सताने लगा था कि दूसरे राजा भी इसी राह पर चले तो राज करना मुश्किल हो जाएगा।

पढ़ाई के लिए इंदौर आए थे

बात साल 1824 की। अंग्रेजी हुकूमत जड़ें जमा चुकी थीं। तब मालवा के अमझेरा में राजा अजीतसिंह एवं महारानी इन्द्रकुंवर के घर बेटा हुआ, जिसका नाम रखा बख्तावर सिंह। कुछ बड़े हुए तो पढ़ाई के लिए इंदौर आ गए। यहां आंखों के सामने अंग्रेजों के जुल्म देखे तो मन कौंधने लगा।

बचपन में ही संभालनी पड़ी राजगद्दी

बख्तावर की उम्र जब महज सात साल की थी, तब उनके पिता चल बसे। परंपरानुसार राजा की गद्दी खाली नहीं रह सकती इसलिए बख्तावर सिंह का बचपन में ही राज तिलक करना पड़ा। खेलने-कूदने के दिनों में उन पर प्रजा की जिम्मेदारी आ गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.