भाजपा सरकार का केंद्र बिंदु गांव, गरीब और किसान

Updated on 11-04-2022 06:01 PM

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के चल रहे सामाजिक न्याय पखवाड़े के चौथे दिन रविवार को प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में किसान सभाएं आयोजित हुईं। जिसमें पार्टी नेताओं ने अन्नदाताओं से संवाद कर उनका सम्मान किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना के रैपुरा में आयोजित किसान सम्मेलन में किसान सम्मान निधि के लाभान्वित किसानों का सम्मान किया। इसी प्रकार केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने दमोह, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने भिण्ड, प्रदेश महामंत्री हरिशंकर खटीक ने जतारा एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी ने विदिशा, भोपाल और रायसेन में आयोजित किसान सभाओं को संबोधित किया। प्रदेश भर में संपन्न हुइंर् किसान सभाओं में पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया।

अन्नदाता देश की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है : प्रहलाद पटेल

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने दमोह में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार निरंतर किसानों के हित में कार्य कर रही हैं। किसानों को मिलने वाली प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ उठाकर छोटे और मध्यम किसान खुश हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ हैं, उनको खुशहाल बनाकर ही देश को उन्नति के पथ पर बढ़ाया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम में उन्नत कृषि कार्य करने वाले पथरिया क्षैत्र के कृषक विजय सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमीति सदस्य शिवराज सिंह, पूर्व विधायक लखन पटेल सहित पदाधिकारी उपस्थित थे। 

- कांग्रेस ने 50 सालों तक राज किया तब किसानों की याद नहीं आई : लालसिंह

अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने भिण्ड जिले के गजबदन मैरिज गार्डन में आयोजित किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस किसान हितैषी बनने का दावा करती है, लेकिन कांग्रेस ने 50 साल तक शासन किया तब उन्हें किसानों की याद नहीं आई। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों के लिए जो वादे किए थे वह समय पर पूरे किए। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार निरंतर किसानों के हित में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 8 वर्षों में केंद्र सरकार एवं 17 वर्षों में राज्य सरकार ने जो किसानों के लिए किया है, वह 50 साल में कांग्रेस सरकार कभी करके नहीं दिखा पाई। उन्होंने कहा कि हमारी राजनीति एवं रीति नीति स्पष्ट है हम राष्ट्र प्रथम मानकर राष्ट्रीय हितों के लिए संकल्पित हैं। राष्ट्र में किसान आमजन की जरूरतों को किस प्रकार पूरा किया जा सकता है उसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता शिवशंकर समाधिया, अवधेश सिंह कुशवाह, केशव सिंह भदोरिया, संजीव कांकर, नरेंद्र सिंह कुशवाह सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे!

मध्यप्रदेश में किसानों की सरकार : हरिशंकर खटीक

टीकमगढ के जतारा में पार्टी के प्रदेश महामंत्री हरिशंकर खटीक ने किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेती लाभ का धंधा बने, इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने में किसान सम्मान निधि, किसान कल्याण निधि, स्वामित्व योजना जैसी जन कल्याणकारी योजनाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

- भाजपा सरकार किसानों की थी, है और रहेगी : चौधरी दर्शन सिंह

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने विदिशा, भोपाल नगर एवं रायसेन जिले के किसान सम्मेलनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश एवं देश में भाजपा की डबल इंजन की सरकारे है जो कि लगातार किसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किसानों की 888 करोड़ की प्रीमियम राशि के एवज में 7618 करोड रुपए का बीमा राशी किसानों को दी। खरीफ की फसल में ओलावृष्टि से हुए नुकसानी से किसानों के दर्द को तुरंत राहत देकर सरकार ने साफ संदेश दिया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों की थी है और रहेगी। कार्यक्रम में भाजपा विदिशा जिला अध्यक्ष डॉक्टर राकेश जादौन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम सुंदर शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता मुकेश टंडन, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रयाग राज रघुवंशी किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील ठाकुर किसान मोर्चा विदिशा जिला अध्यक्ष बबलू रघुवंशी सहित जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे

इसी प्रकार बैतूल के आठनेर में आयोजित किसान सम्मेलन में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल, सांसद दुर्गादास उइके, जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला सहित पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में किसान सभा को पार्टी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.