आज से खुल जाएंगे कूनो नेशनल पार्क के गेट, चीतों के दीदार के लिए अभी करना होगा इंतजार

Updated on 16-10-2022 05:35 PM

 भोपाल
 
कूनो नेशनल पार्क आज यानी रविवार से सैलानियों के लिए खुल जाएगा। मॉनसून को देखते हुए कूनो नेशनल पार्क बंद था। अब मॉनसून की बारिश थमने के बाद कूनो नेशनल पार्क खोल दिया जाएगा। पार्क के खुल जाने के बाद भी अभी चीतों का दीदार नहीं हो सकेगा। दरअसल 8 चीतों को जिस क्वारन्टाइन क्षेत्र में रखा गया है वहां अभी पर्यटकों को जाने की इजाजत नहीं है। मॉनसून की वजह से नेशनल पार्क तीन महीने तक बंद था। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, KNP के निदेशक उत्तम शर्मा ने कहा कि 750 वर्ग किमी में फैले केएनपी में 3 गेट हैं। लेकिन तीन में से दो गेट ही खोले जाएंगे, एक गेट नहीं खुलेगा। यह वही स्थान है, जहां चीतों को क्वारंटाइन क्षेत्र में रखा गया है।

कूनो नेशनल पार्क के निदेशक ने कहा कि इस बार ज्यादा समय तक बारिश होने की वजह से पार्क के गेट कम से कम 15 दिनों की देरी से खुल रहे हैं। बता दें कि एमपी के अन्य राष्ट्रीय उद्यान 1 अक्टूबर से खुल गये थे। भोपाल से करीब 415 किलोमीटर दूर श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से 8 चीतें लाए गए थे। एक महीने पहले लाए गए यह सभी चीते अभी क्वारन्टाइन में हैं। जब चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था तब उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि नामीबिया से आए इन मेहमानों के दीदार के लिए लोगों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। पीएम ने कहा था कि जब यह चीते नये माहौल में पूरी तरह ढल जाएंगे तब ही इनका दीदार सैलानी कर सकेंगे।

पार्क के अधिकारियों ने बताया कि क्वारन्टाइन में रह रहे सभी 8 चीते पूरी तरह स्वस्थ हैं। फिलहाल उन्हें खाने के लिए भैंस का मांस दिया जा रहा है। चीतों को देश में आए अब एक महीना पूरा होने जा रहा है। केंद्र सरकार की तरफ से बनाई गई टास्क फोर्स की एक मीटिंग सोमवार को ही। इस बैठक में चीताओं को रहने का दायरा बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि सभी चीतों को 2-3 महीने में घने जंगल में पूरी तरह से छोड़ा जा सकता है। देश में साल 1952 के बाद चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया गया था। करीब 70 साल बाद फिर से चीतों को लाए जाने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि कूनो पार्क में इन चीतों के आने से टूरिज्म और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.