भांजियों की "'गृहस्थी" ने उड़ाई अफसरों की नींद

Updated on 10-04-2022 05:48 PM

भोपाल मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत इस बार सरकार ने बेटियों को गृहस्थी का सामान देने का निर्णय लिया है। सरकारी निर्देशानुसार 38 हजार रुपए का गृहस्थी का सामान दिया जाएगा। जिसमें पलंग, कुर्सियां, एलईडी, चांदी के आभूषण, बर्तन आदि शामिल हैं। सरकार के निर्देश और गृहस्थी के सामानों की सूची ने सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के अफसरों को परेशानी में डाल दिया है। अफसरों को समझ में नहीं रहा है कि इतनी कम राशि में भांजियों की 'गृहस्थीÓ कैसे जमाई जाए।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में राशि 51 हजार से बढ़ाकर 55 हजार रुपए कर दी है। सरकार ने योजना में बदलाव करते हुए तय किया है कि अब बेटियों को 11 हजार रुपए का चेक दिया जाएगा। 8 हजार रुपए आयोजन पर खर्च होंगे और वर-वधु को बचे हुए 38 हजार रुपए का गृहस्थी का सामान दिया जाएगा। पूरे प्रदेश में योजना के संचालन का जिम्मा सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग को दिया गया है। विभाग ने योजना में बेटियों को गृहस्थी के सामान के रूप में पलंग, कुर्सियां, एलईडी, चांदी के आभूषण, बर्तन आदि देने का निर्णय लिया है।

क्वालिटी से कोई समझौता नहीं

सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के अफसरों के सामने सबसे बड़ी परेशानी यह है कि शासन की ओर से विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बेटियों को दिए जाने वाले गृहस्थी के सामान में क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। शादी में गृहस्थी का पूरा सामान दिया जाए, ताकि नव युगल को गृहस्थी की शुरुआत करने में कोई परेशानी हो। अधिकारियों का कहना है कि महंगाई आसमान छू रही है।

 आज हर चीज के दाम बढ़ गए हैं। ऐसे में 38 हजार रुपए में गृहस्थी का गुणवत्ता युक्त पूरा सामान खरीद पाना संभव नहीं है। इस मामले में सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव प्रतीक हजेला का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार कन्या विवाह योजना में गृहस्थी का पूरा सामान दिया जाएगा। सामान की खरीदी जिला कलेक्टर करेंगे। सभी जिला प्रशासन को गुणवत्ता युक्त सामान खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन शादियों का एक साल का कैलेंडर जारी करेंगे।

पहले पूरी राशि का चेक दिया जाता था

शिवराज सरकार के पिछले कार्यकाल में कन्या विवाह योजना में 28 हजार रुपए दिए जाते थे। तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने यह राशि 28 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपए कर दी थी। योजना में कन्या को 51 हजार रुपए का चेक दिया जाता था। चूंकि शिवराज सरकार के पिछले कार्यकाल में योजना में घटिया क्वालिटी के चांदी के आभूषण देने के मामले सामने आए थे  इसलिए कमलनाथ सरकार ने गृहस्थी का सामान खरीदकर देने की बजाय बेटियों को पूरी राशि चेक के माध्यम से देने का प्रावधान किया था। अब शिवराज सरकार ने फिर से कन्या विवाह योजना में गृहस्थी का सामान देने का फैसला किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.