चौक-चौराहों पर अभी ‘हबीबगंज’ की पहचान की अंकित

Updated on 10-02-2022 06:17 PM

ढाई महीने बाद भी नहीं सुधारे जा सके पुराने संकेतक
 भोपाल ।  राजधानी के चौक-चौराहों पर अभी पुराने  ‘हबीबगंज’ स्टेशन की पहचान अंकित है। इन्हें पुराने संकेतकों को अभी भी नहीं सुधारा जा सका है।  ‘हबीबगंज’ स्टेशन का नाम बदले करीब ढाई महीने का समय गुजर चुका है लेकिन कई स्थानों पर पुराने संकेतक ज्यों के त्यों बरकरार है। मालूम हो कि  ‘हबीबगंज’  स्टेशन का नाम 14 नवंबर 2021 को बदलकर रानी कमलापति स्टेशन कर दिया गया था। यह नाम मप्र की गोंड शासिका रानी कमलापति के नाम पर रखा गया है। रेलवे ने इसी दिनांक से आरक्षण प्रणाली से लेकर हर स्तर पर स्टेशन का नाम बदल दिया है लेकिन शहर के चौक-चौराहों पर लगे ज्यादातर दिशा सूचक बोर्डों पर अभी भी स्टेशन का पुराना नाम हबीबगंज ही लिखा हुआ है। जिसकी वजह से गफलत हो रही है। उधर, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर स्थित जीआरपी थाना भी हबीबगंज के नाम से चल रहा है। थाने से जुड़े कामकाज को लेकर पहुंचने वाले आम लोगों को भी दिक्कतें हो रही है। शहर के चौक-चौराहों पर लगे ज्यादातर दिशा सूचक बोर्ड पर स्टेशन का पुराना नाम ही दर्ज है। बागसेवनिया क्षेत्र के गुलाबी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मुख्य सड़क पर लगे यूनिक पोल में दिशा सूचक बोर्ड है। इस पर अभी भी हबीबगंज रेलवे स्टेशन लिखा हुआ है। इसी तरह हबीबगंज नाका से आइएसबीटी की तरफ जाते समय रानी कमलापति स्टेशन के पहले रेलवे के पुराने निर्माण भवन के पास और नर्मदा क्लब के सामने एक दिशा सूचक बोर्ड है। इन दोनों ही बोर्ड पर हबीबगंज रेलवे स्टेशन का जिक्र है। इस बारे में जीआरपी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह सोमवंशी का कहना है कि अभी तो हबीबगंज जीआरपी थाने के नाम से ही लिखा-पढ़ी कर रहे हैं। नाम बदलने की प्रक्रिया चल रही है। जब बदल जाएगा, तब पुराने नाम का उपयोग नहीं करेंगे। वहीं  पुलिस अधीक्षक, रेल, भोपाल हितेश चौधरी का कहना है कि जीआरपी थाने का नाम बदलने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। करीब एक माह का समय हो चुका है। जैसे ही अधिसूचना जारी होगी, उस अनुरूप कार्रवाई करेंगे। उधर भोपाल रेल मंडल डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय का कहना है कि दिशा सूचक बोर्ड पर दर्ज स्टेशन का पुराना नाम हटाकर नया दर्ज कराने के लिए रेलवे प्रयासरत है। एक हफ्ता पहले नगर निगम आयुक्त से बोर्ड पर स्टेशन का नया नाम दर्ज कराने का आग्रह कर चुके हैं। राजधानी के कलेक्टर अविनाश लवानिया का कहना है कि थाने का नाम बदलने की प्रक्रिया उच्च स्तर से होनी है। यह प्रक्रिया जल्द पूरा कराने के प्रयास किए जाएंगे। चौक-चौराहों पर दिशा सूचक बोर्ड से स्टेशन का पुराना नाम हटवाया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.