भेल में नई शॉप पालिसी का सुलझ सकता है मामला

Updated on 10-04-2022 06:05 PM

भोपाल भेल में नई शॉप पालिसी का मामला  सुलझ सकता है। भेल क्षेत्र की दुकानों का बढा हुआ किराया कम होने के आसार भी बन रहे हैं। इस मामले को लेकर भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दिल्ली में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पांडे से मुलाकात की है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया है कि भेल क्षेत्र के व्यापारी साल 2014 से नई शाप पालिसी लागू होने से परेशान हैं। बढ़ाया गया पांच गुना से अधिक किराया वसूलने के नाम पर भेल प्रबंधन व्यापारियों को लगातार नोटिस जारी कर रहा है।

 उनकी दुकानों पर नोटिस चस्पा करके परेशान कर रहा है। नई शाप पालिसी पर बीच का रास्ता निकाला जाए। सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करके व्यापारियों की समस्याएं बताई हैं। जब तक नई शाप पालिसी पर बीच का रास्ता नहीं निकाल लिया जाता है, तब तक भेल प्रबंधन से पुराने दर के हिसाब से ही दुकानों का किराया लेने का आग्रह किया है। इस पर मंत्री महेंद्रनाथ पांडे ने जल्द ही भेल प्रबंधन के संबंधित अधिकारियों से चर्चा करके मामले का निराकरण कराने का आश्वासन दिया है।

 इधर गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कृष्णा गौर भी कुछ माह पहले दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करके नई शाप पालिसी पर बीच का रास्ता निकालने की मांग कर चुकी हैं। बता दें कि राजधानी की भेल टाउनशिप में 14 बाजार हैं। जिसमें 1430 दुकानें हैं। दुकानों का किराया 150 रुपये से 500 रुपये प्रतिमाह था। भेल मुख्यालय दिल्ली से साल-2011 में दुकानों का किराया बढ़ाने के लिए नई शाप पालिसी बनी।

 साल 2014 में नई शाप पालिसी को लागू कर दिया गया। इसके तहत दुकानों का किराया पांच गुना से अधिक बढ़ दिया गया। पांच से 18 हजार रुपये तक दुकानों का महीने का किराया कर दिया गया। इसका भेल व्यापारी महासंघ निरंतर विरोध कर रहा है। हाल ही में व्यापारियों ने सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भी नई शाप पालिसी पर बीच का रास्ता निकालने के लिए ज्ञापन सौंपा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.