सदन में गूंजा आदिवासी छात्रों का मुद्दा

Updated on 14-03-2022 10:16 PM

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में छठवें दिन भोपाल में पकड़े गए 4 संदिग्ध आतंकियों का मामला सदन में गूंजा। कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इसे सरकार की वाहवाही लूटना बताया है। उन्होंने कहा कि इतने सालों से छुपे थे, ये सरकार का इंटेलिजेंस फेलियर है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसे बड़ी कार्रवाई बताते हुए प्रदेश सरकार को बधाई दी।

वहीं जबलपुर कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना ने आदिवासी छात्रवृति घोटाले का मामला सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि यह आदिवासी विरुद्ध सरकार है। 1200 करोड़ से ज्यादा का घोटाला है। हर पैरामेडिकल कॉलेज में 80 लाख से ज्यादा का घोटाला हुआ है। आरोपियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हो। कांग्रेस ने छात्रवृत्ति में अनियमितता का मुद्दा सदन में उठाया। मंत्री के जवाब से विपक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। कांग्रेस विधायकों ने सदन से वाकआउट कर लिया।

सदन में उठा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का मुद्दा

सदन में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का मुद्दा भी उठाया। विधायक रामलाल मालवीय ने विधानसभा में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की जानकारी के लिए सवाल लगाया। उज्जैन में 2019, 20, 21, 22  में योजना के अंतर्गत कितने जोड़ों की शादी हुई, इसकी जानकारी मांगी गई। जिस पर पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने जानकारी दी कि उज्जैन जिले में वर्ष 2019, 20 में 997 कन्याओं के विवाह निकाह आयोजित हुए हैं। विवाह आयोजन में कुल 548,47 करोड़ की राशि ख़र्च हुई है। साल 2020-21 में कोरोना महामारी के चलते कोई भी विवाह, निकाह का आयोजन नहीं हुआ है।

ऑर्गेनिक फार्मिंग में हुआ 74 करोड़ का घोटाला!

पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत ने सरकार पर लगाए ऑर्गेनिक फार्मिंग में 74 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है। मामला 2016-17 का है। तरुण भनोत ने कहा कि मैंने इसको लेकर प्रश्न लगाया इसका उत्तर गया है। गलत खातों में पैसा भेजे जाने की बात स्वीकार की गई है। इस घोटाले में सभी जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। यह बड़ा घोटाला है। तरुण बोले कहा कि इसी तरह कई योजनाओं में होता है। घोटाला पहले भी हमने मामलों को उजागर किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.