'द कश्मीर फाइल्स' भविष्य की तस्वीर: डॉ मिश्रा

Updated on 16-03-2022 10:01 PM

 भोपाल राज्य विधानसभा में बुधवार को प्रदेश के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने सदन के सभी सदस्यों से कहा कि फिल्म ' कश्मीर फाइल्स' देश के भविष्य की तस्वीर है। इस फिल्म को हम सभी को अवश्य देखना चाहिए। डॉ मिश्रा ने कहा कि इतिहास से सीखना है तो फिल्म एक बार अवश्य देखे और भविष्य सुधारना है तो बार-बार देखे। इससे पहले उन्होंने सदन में कहा कि मैंने अखबार में आज पढा है कि कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह  फिल्म ' कश्मीर फाइल्स' देखने जाने वाले है, हम चाहते हैं कि विपक्ष के बाकी सदस्य भी  फिल्म ' कश्मीर फाइल्स' देखने अवश्य जाए।

उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के साथियों के साथ आज ' कश्मीर फाइल' फिल्म देखेंगे। नेता प्रतिपक्ष से अनुरोध है कि वे भी अपने साथियों के साथ 'सत्य का साक्षात्कार' करें। इस पर विपक्षी सदस्य सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि जन हित के मुददों पर चर्चा हो जाए तो उसके बाद आपका आज्ञा का पालन भी कर लेंगे। चर्चा में भाग लेते हुए डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि  फिल्म  में क्या है मुझे तो मालूम ही नहीं है। जवाब में डॉ मिश्रा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बजट में क्या है

ये भी मालूम नहीं होता फिर विपक्ष उसका विरोध शुरु कर देते हैं, आपतो अंतरयामी है, फिल्म की कहानी के बारे में भी जान गए होंगे। इसी बीच विपक्षी सदस्य लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कश्मीरी पंडितों का जब पलायन हुआ तक वीपी सिंह की सरकार थी और भाजपा ने उसे समर्थन दिया था। भाजपा समर्थित सरकार तब क्यों कुछ नहीं किया।उत्तर में डॉ मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने समर्थन वापस ले लिया था। इसके बाद लक्ष्मण सिंह कहा कि मेरे उपर जितना चाहे डोरे डाल लो  मैं भाजपा में नहीं आउंगा। इसके उत्तर में डा मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस वाले कभी राजनीतिक चश्मा हटाकर भी देख लें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.