स्वास्थ्यवर्द्धक खाद्यान्न उत्पादन करना ही वैज्ञानिक तकनीक का मुख्य लक्ष्य - कृषि मंत्री श्री पटेल

Updated on 29-07-2022 06:19 PM

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि किसी भी वैज्ञानिक तकनीक का मुख्य लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण और स्वास्थ्यवर्द्धक खाद्यान्न उत्पादन होना चाहिये। मंत्री श्री पटेल ने कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में "फसल सुधार के लिये जीन एडिटिंग'' पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का हरदा से वर्चुअली शुभारंभ किया। कार्यशाला में वैज्ञानिकों ने अपने विचार व्यक्त किये एवं जीन एडिटेड फसलों के विकास और विस्तार की संभावनाओ पर गहन चिंतन किया।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्म-निर्भर भारत और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश बनाने के लिये वैज्ञानिकों द्वारा फसलों की नवीन किस्मों को तैयार करने के लिए नवीन तकनीकों का विकास किया जा रहा है। फसल सुधार के लिये जीन एडिटिंग एक प्रभावशाली तकनीक है। इस तकनीक से फसलों की गुणवत्ता में सुधार लाने के साथ ही रासायनिक तत्वों के न्यूनतम उपयोग के साथ स्वास्थ्यवर्द्धक खाद्यान्न का उत्पादन किया जा सकता है। वैज्ञानिकों को इस ओर अधिक ध्यान देना चाहिये। श्री पटेल ने कहा कि जीन एडिटिंग से जलवायु परिवर्तन, फसलों में आमतौर पर होने वाली बीमारियों और कीट-प्रकोप पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने के प्रयास भी होने चाहिये।

मंत्री श्री पटेल ने वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि निश्चित ही इस कार्यशाला में किये गये चिंतन और मंथन से प्राप्त होने वाले निष्कर्षों का लाभ कृषि और किसानों को मिलेगा।

कार्यशाला में राजमाता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलपति प्रो. एस.के. राव, रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय झाँसी के कुलपति डॉ. एस.के. चतुर्वेदी, बॉयो टेक्नालॉजी सेंटर जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के डायरेक्टर प्रो. शरद तिवारी, बॉयोटेक कंसोर्टियम इण्डिया लिमिटेड की चीफ जनरल मैनेजर डॉ. विभा आहूजा, नेशनल इंस्टीट्यूट फार प्लांट बॉयो टेक्नालॉजी के पूर्व संचालक डॉ. एन.के. सिंह, फेडरेशन ऑफ सीड इण्डस्ट्री ऑफ इण्डिया के डायरेक्टर जनरल श्री राम कौंडिन्य सहित कई अन्य वैज्ञानिक और शोधार्थी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.