पेसा एक्ट का भाव संसाधनों के मूल स्वामी के अधिकारों का संरक्षण: राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 04-06-2022 06:17 PM

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि पेसा एक्ट का भाव संसाधनों के मूल स्वामी के अधिकारों का संरक्षण करना है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की है कि एक्ट के प्रावधानों में इसी भावना के अनुरूप व्यवस्थाएँ की जायें।


राज्यपाल श्री पटेल पेसा एक्ट के प्रावधानों पर जनजातीय प्रकोष्ठ राजभवन और संबंधित : विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों साथ चर्चा कर रहे थे। बैठक दो सत्रों में हुई। प्रथम सत्र में वन, अनुसूचित जाति कल्याण और जनजातीय कार्य विभाग, दूसरे सत्र में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, स्कूल शिक्षा और महिला-बाल विकास विभाग से संबंधित प्रावधानों पर विचार-विमर्श किया गया।


राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि जनजातीय समाज वनों का संरक्षक है। अधिकांशतः जहाँ जनजातीय आबादी है, वही वन सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि जनजाति बहुल विकास खंड में सभी विभागों की गतिविधियों में जनजाति हितों के संरक्षण की समुचित व्यवस्थाएँ की जानी चाहिए। राज्यपाल श्री पटेल के समक्ष संबंधित विभाग द्वारा पेसा एक्ट संबंधी प्रावधानों पर प्रस्तुतिकरण दिया गया।


प्रथम सत्र में वन मंत्री कुंवर विजय शाह, जनजातीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक खांडेकर, प्रमुख सचिव वन अशोक बर्णवाल, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा, प्रभारी प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती दीपाली रस्तोगी, प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ पुष्कर सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक विकास चितरंजन त्यागी द्वितीय सत्र में अपर मुख्य सचिव महिला एवं बाल विकास अशोक शाह, सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. सुदाम खाड़े, आयुक्त लोक शिक्षण अभय वर्मा, संचालक महिला एवं बाल विकास डॉ. रामाराव भोसले, संचालक शिक्षा .के. द्विवेदी एवं अन्य उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.