मुख्यमंत्री चौहान के साथ नर्मदा समग्र न्यास के सदस्यों ने पौध-रोपण किया

Updated on 05-09-2022 05:18 PM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में नर्मदा समग्र न्यास के सदस्यों के साथ पीपल, मौलश्री और गूलर के पौधे लगाए। न्यास द्वारा 2 से 4 सितंबर तक औषधीय पौधों पर वाल्मी भोपाल में कार्यशाला की गई। इसी संदर्भ में न्यास द्वारा आज पौध-रोपण किया गया।

न्यास के डॉ. सुदेश वाघमारे, सर्वश्री नीरज वर्मा, कार्तिक सप्रे, लालाराम चक्रवर्ती, करण सिंह कौशिक, नीलेश कटारे, प्रदीप त्रिपाठी, श्याम कुमार श्रीवास, आशुतोष मालवीय, साहब सिंह लोधी, वेद नीरज अस्थाना, राकेश कुमार उइके, केशव दास मानिकपुरी, दीपक सिंह बैंस, मनोज जोशी, डॉ. गजेंद्र गुप्ता, राघव उपाध्याय, विवेक पाटीदार, शैलेंद्र कुमार उपाध्याय, सराजल पाटीदार सहित अन्य सदस्य सम्मिलित हुए। पौध-रोपण में सुश्री रेखा चौहान, सर्वश्री दीपक कुमार गौर, सुमित, महेश धाकड़, अनिल गौर, राजेश जादम, डॉ. वीरेंद्र मालवीय, महेंद्र पटेल, नवीन बोडके, दीप सिंह यादव और राठौर ने भी भाग लिया।

न्यास द्वारा औषधीय पौधों की पहचान, संरक्षण-संवर्धन और इन पौधों की गृह वाटिका तैयार करने 2 सितंबर से 4 सितंबर तक कार्यशाला की गई है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सहयोग से यह कार्यशाला जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी) भोपाल में हुई। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालय, महाविद्यालय, ग्राम विकास समिति के सदस्य, औषधीय पौधों में रूचि रखने वाली संस्थाओं के सदस्य तथा पंचायत और नगरीय निकायों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसमें अधिकतर प्रतिभागी नर्मदा जल ग्रहण क्षेत्र से हैं।

पौधों का महत्व
पीपल छायादार और पर्यावरण शुद्ध करने वाला वृक्ष है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व भी है। मौलश्री एक औषधीय वृक्ष है, इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है। गूलर के फल अंजीर की तरह होते हैं। इसको आयुर्वेद की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.