भाजपा नेता के बेटे की हत्या पर मचा बवाल, आरोपितों के घर तोडे

Updated on 24-03-2022 05:08 PM

 भोपाल   प्रदेश के इंदौर शहर के किशनगंज थाना क्षेत्र के गांव पिगडंबर में एक भाजपा नेता के बेटे की हत्या कर दी गई। इसके बाद जमकर बवाल काटा गया है। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई। बुधवार को एक प्लाट पर बोरिंग को लेकर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया।

 घटना में भाजपा नेता उदल सिंह चौहान के बेटे सुजीत की हत्या कर दी गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने एबी रोड पर चक्काजाम कर दिया। इससे इंदौर पीथमपुर की ओर करीब दस किमी तक लंबा जाम लग गया। बुधवार रात हुए हत्याकांड के मामले में प्रशासन ने गुरुवार सुबह से ही गुर्जर खेड़ा में आरोपितों के घर तोड़ने शुरू कर दिए।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुबह से ही बड़ी संख्या में यहां पहुंचे हुए हैं और जांच पड़ताल कर रहे हैं। यहां आरोपितों के देवपुरी कालोनी गुर्जर खेड़ा स्थित दोनों मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यहां पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और तमाम फोर्स लगा हुआ है।

हमला करने वाले परिवार के लोग रात में ही घर छोड़कर चले गए थे। हंगामाइयों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की, वहीं एक बाइक और एक एसयूवी में आग लगा दी। इस दौरान लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियार भी चले। एबी रोड पर तीन घंटे जाम लगा रहा, जो रात सवा 11 बजे खुल सका। मामले में पुलिस ने आरोपित लोकेश वर्मा उर्फ राजा राकेश को गिरफ्तार किया है। दोपहर में गांव पिगडंबर की एक कालोनी में बोरिंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिस प्लाट पर बोरिंग हो रहा था, वह संगीता राजेश मेव के नाम पर है। इस विवाद में एक पक्ष महू से था। विवाद बढ़ने पर बड़ी संख्या में लोग महू से आए और चाकूबाजी करने लगे।

इस दौरान कुलदीप पंवार से मारपीट की गई। इसमें कुलदीप गंभीर घायल हो गए। इस दौरान सुजीत राऊ स्थित होटल से घर लौट रहा था, तभी उस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। झगड़े में घायल सुजीत की देर शाम मौत हो गई। वह लॉ का विद्यार्थी था। इससे लोग भड़क गए और एबी रोड पर चक्काजाम कर दिया। किशनगंज थाने की पुलिस पहुंची लेकिन इसका भी असर नहीं हुआ। एसडीएम जैन ने जानकारी कलेक्टर समेत दूसरे अधिकारियों को दी। इंदौर से डीआइजी देहात चंद्रशेखर सोलंकी पुलिस बल के साथ महू पहुंचे। पुलिस ने भीड़ पर अश्रु गैस का गोला छोड़ा। इसके बाद लोग हटे और रात करीब सवा 11 बजे जाम खुल सका।

कुछ राहगीरों ने चक्काजाम कर रहे लोगों से हटने की अपील की तो उनके साथ मारपीट की गई। इंदौर से गुजरने वाली बसों में सवार कुछ लोगो ने हंगामे का वीडियो मोबाइल में बनाना शुरू कर दिया। इस पर लोगों ने उनसे मोबाइल छीनकर फेंक दिए। पत्थरबाजी केदौरान कुछ लोगों ने बाइक में आग लगा दी। इन्होंने कई लोगों पर हमला भी किया। इस बारे में आई ग्रामीण राकेश गुप्ता का कहना है कि बोरिंग के दौरान धूल उड़ने का विवाद था। एक की मौत हुई है और कुछ लोग घायल हैं। जाम खुलवा दिया गया है। स्थिति नियंत्रण में है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.