नरसिंहपुर जिले की पहचान नरसिंह मंदिर और नरसिंह तालाब की सुद पांच साल पहले ही कांग्रेस के अंग भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एन एस यू आई ने ही सर्वप्रथम ली थी।शहर की जनता को पहचान दी थी कि विश्व प्रसिद्ध धरोहर भी जिले में है जिसकी कोई खोज खबर नहीं ले रहा था।अब एक बार फिर जब वही युवा तालाब को खोदने पहुंचे तो आम जनता में फिर वही खबर ताजा हो गई।और अनायास सबकी जुबान से निकल पड़ा कि असली हकदार तो एन एस यू आई है जिसने आज सभी को उत्साहित किया और तालाब खुदने लगा । एक तरफ एन एस यू आई ने नगर परिषद पर सवाल भी उठाए कि तालाब का जीर्णोधार होने के बाद पालिका ध्यान नहीं देती नहीं तो पांच साल पहले खुदा तालाब उथला नहीं होता।अब नगर पालिका अच्छे से ध्यान दे तो इस धरोहर का एक अलग ही स्वरूप होगा।