ओबीसी की संख्या 50 प्रतिशत से आसपास, कई विस में निर्णायक भूमिका में

Updated on 04-05-2022 07:46 PM

भोपाल मप्र कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव के मददेनजर अभी चुनावी मोड में गई है। कांग्रेस ने साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में प्रारंभ कर दी है। कांग्रेस ओबीसी वर्ग को साधने के लिए अलग-अलग समाज का सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। पार्टी के जानकारों का कहना है कि पिछले दिनों मोर्चा-प्रकोष्ठ की बैठक में यह बात सामने आई थी कि पिछड़ा वर्ग के नाम पर यादव, लोधी, किरार, कुर्मी सहित कुछ समाज के व्यक्तियों को महत्व मिलता है, जबकि पिछड़ा वर्ग का दायरा व्यापक है।

मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग की आबादी 50 प्रतिशत से आसपास है। कई विधानसभा क्षेत्रों में यह निर्णायक भूमिका में हैं। भाजपा हो या कांग्रेस, कोई भी इन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकता है। यही वजह है कि पंचायत और नगरीय निकाय के चुनाव में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के मामले में दोनों दल एक मत हैं। दोनों में होड़ लगी हुई है कि कौन पिछड़ा वर्ग का अधिक हितैषी है। शिवराज सरकार ने तो अलग से पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग ही गठित कर दिया है। 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए जिलेवार ओबीसी के मतदाताओं का सर्वे कराया जा चुका है।

 कांग्रेस भी पिछड़ा वर्ग को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है, इसलिए इनसे जुड़े विभिन्न् सामाजिक संगठनों के दो सम्मेलन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की मौजूदगी में कराए जा चुके हैं। कुशवाह समाज का अलग सम्मेलन हो चुका है। अब अन्य समाज के सम्मेलन किए जाएंगे। दरअसल, पिछले दिनों मोर्चा-प्रकोष्ठ की समीक्षा में यह बात सामने आई थी कि पिछड़ा वर्ग के नाम सिर्फ यादव, लोधी, किरार, कुर्मी सहित कुछ समाज से जुड़े व्यक्तियों को ही महत्व मिल रहा है।

इससे अन्य समाज के व्यक्ति पार्टी से नहीं जुड़ पाते हैं। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचने के बाद प्रदेश सरकार ने जिलों में पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं का सर्वे कराया है। इसमें करीब 48 प्रतिशत मतदाता पिछड़ा वर्ग के पाए गए हैं। राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग ने इसके आधार पर आरक्षण प्रतिशत और बढ़ाने की अनुशंसा सरकार से करने की तैयारी की है।

आयोग के सदस्यों और विभाग के प्रमुख अधिकारियों की रिपोर्ट को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रारंभिक चर्चा भी हो चुकी है। मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रभारी जेपी धनोपिया का कहना है कि पिछड़ा वर्ग का दायरा व्यापक है, इसलिए अब विभिन्न् समाज के सिर्फ सम्मेलन किए जाएंगे, बल्कि संगठन में उचित प्रतिनिधित्व भी दिया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसी तरह अनुसूचित जाति वर्ग के सम्मेलन भी होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.