सी० एम० राइज के लिए उत्कृष्ट विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने कि उन्नयन की समस्त तैयारी

Updated on 27-05-2022 09:33 PM
करेली-  शिक्षा के क्षेत्र को बेहतर दिशाएं देने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सी० एम० राइज कांसेप्ट बनाकर  छात्र छात्राओं का बेहतर भविष्य की नींव रख दी गई है। नरसिंहपुर जिले के करेली शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय को सी० एम० राइज विद्यालय बनाने की  सूची में शामिल किया है। विद्यालय की उपलब्धियां को देखा जाए तो विद्यालय को सी० एम० राइज विद्यालय के रूप में उन्नयन की समस्त तैयारी विद्यालय के प्राचार्य अरविंद वर्मा के सफल नेतृत्व में कर दी गई है। कलेक्टर नरसिंहपुर एवं जिला शिक्षा अधिकारी जे एस विल्सन के निर्देशन में विद्यालय के प्राचार्य द्वारा उन्नयन कार्य प्रगति में है जिसमें माध्यमिक विभाग के दो कमरों एवं हायर सेकेंडरी विभाग के कमरों में मरम्मत एवं टाइल्स फिटिंग का कार्य करा लिया गया है। विद्यार्थियों की शौचालय एवं पानी की व्यवस्था से लेकर बच्चों को गर्मी में तपन से निजात मिल सके उसके लिए कक्षा में पंखे लगाए जा रहे हैं।  बच्चों को पीने के लिए शीतल ठंडे जल के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था की गई है। शासन के द्वारा दिए गए मापदंडों के तहत संपूर्ण विद्यालयों की रंगाई एवं पुताई का कार्य करा विद्यालय को रंगमय कर दिया गया है ताकि विद्यार्थियों  को शिक्षा के क्षेत्र के लिए स्वस्थ माहौल प्रदान किया जा सके  इस बात का विशेष ध्यान विद्यालय प्रशासन के द्वारा रखा गया है। विद्यालय में इंग्लिश मीडियम की कक्षाएं भी प्रारंभ होंगी।  विद्यालय में राज्यसभा सांसद  कैलाश सोनी  के द्वारा ऑडिटोरियम स्टाफरूम एवं बाउंड्री वॉल की सौगात दी गई है जिससे विद्यालय का स्वरूप और भी विस्तृत हो गया है। विद्यालय का स्वरूप सी० एम० राइज विद्यालय के अनुरूप बना लिया गया है जिसके लिए विद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार वर्मा एवं स्टाफ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राज्यसभा सांसद के द्वारा अरविंद वर्मा के पिछले पदस्थापना के कार्य को देखते हुए और उनके पिछले स्थानों के कार्य की समीक्षा को देखकर उत्कृष्ट विद्यालय का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया जो कि इस विद्यालय के लिए नीव का पत्थर साबित हुआ। विद्यालय  प्रभारी प्राचार्य अरविंद वर्मा के द्वारा किया गये कार्य की सराहना राजनीति गलियारों से लेकर आम पब्लिक में व्याप्त है इस तरह का प्राचार्य इतनी मेहनत करके इस स्कूल को संजो रहा है काश ऐसा पहले विद्यालय को अरविंद वर्मा को प्राचार्य बनाया गया होता।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.