गरीब बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया प्रारंभ

Updated on 17-03-2022 08:07 PM

 भोपाल। प्रदेश के निजी स्कूलों में पढने वाले गरीब बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। आरटीई के तहत फीस प्रतिपूर्ति का प्रस्ताव भेजने में महीने भर का समय लगेगा। मालूम हो कि निजी स्कूलों ने कई दिनों से शासन से आरटीई के तहत फीस की प्रतिपूर्ति करने की मांग कर रहे थे। उन्हें फीस नहीं मिलने से आरटीई के तहत पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाने में परेशानी रही थी। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजू एस ने बताया कि नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार के अंतर्गत गैर-अनुदान मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की सत्र 2020-21 और सत्र 2021-22 की फीस प्रतिपूर्ति का प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

 इसके लिए आरटीई पोर्टल पर एक माडयूल तैयार किया गया है। माड्यूल 16 मार्च से 16 अप्रैल तक क्रियाशील रहेगा। प्रायवेट स्कूल यूजर आईडी और पासवर्ड से लागिन कर (आरटीई) शुल्क प्रतिपूर्ति एवं भुगतान प्रबंधन आप्शन को चुनकर फीस प्रतिपूर्ति प्रपोजल तैयार कर सकते है। माड्यूल यूजर फ्रेंडली होने के साथ ही पारदर्शिता पर आधारित है।संचालक धनराजू एस ने बताया कि इस सबंध में सभी जिलों के कलेक्टर्स को विस्तृत निर्देश दिए गए है। निर्देशों में सभी निजी स्कूलों को प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया के संबंध में अवगत कराने और पारदर्शी माध्यम से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का उल्लेख किया गया है।

बता दें, कि कोविड काल के कारण निजी स्कूलों को आरटीई के तहत मिलने वाली फीस प्रतिपूर्ति करीब तीन साल से नहीं मिली है। इस कारण इस बार जल्द ही फीस की प्रतिपूर्ति कर अप्रैल से सत्र 2022-23 के लिए आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। निजी स्कूलों ने कई दिनों से शासन से आरटीई के तहत फीस की प्रतिपूर्ति करने की मांग कर रहे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.