नरसिंह तालाब के लिए श्रमदान का सिलसिला लगातार 9 वें दिन भी जारी

Updated on 27-05-2022 08:00 PM

नरसिंहपुर नरसिंह तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए श्रमदान अभियान के 9 वें दिन गुरूवार को व्यापक जनभागीदारी से नागरिकों द्वारा श्रमदान करने का सिलसिला जारी रहा। कलेक्टर रोहित सिंह ने भी श्रमदान किया और श्रमदान करने वालों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने श्रमदान करने वालों को नाश्ता का वितरण भी किया। नागरिक नरसिंह तालाब परिसर में गहरीकरण के लिए खुदाई कर रहे हैं। खुदाई से निकलने वाली मिट्टी को तसलों में भरकर ट्राली में डाला जा रहा है। श्रमदान में समाज का हर वर्ग सहभागी हो रहा है।


श्रमदान में कोई भी पीछे नहीं रहना चाहता, सभी जुटे हैं उत्साह से
नरसिंह तालाब के जीर्णोद्धार के लिए श्रमदान में सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक एवं स्वैच्छिक संगठन के सदस्य, जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी उत्साह से जुटे रहे। क्या बच्चे- क्या बुजुर्ग कोई भी श्रमदान में पीछे नहीं रहना चाहता। दिनों- दिन श्रमदान करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार को श्रमदान में श्री नरसिंह पब्लिक स्कूल, हरेमाधव परमार्थ सत्संग समिति, स्टाम्प विभाग, मछुआ समाज, सेवा एनजीओ एनएलयूएम, पशु पालन विभाग, योजना विभाग समेत विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के सदस्यों ने भागीदारी निभाई।


कलेक्टर द्वारा निरीक्षण
श्रमदान के पश्चात कलेक्टर श्री सिंह ने नरसिंह तालाब परिसर, तालाब से शंकर मंदिर तक पैदल चलकर निरीक्षण किया। उन्होंने सींगरी तट का मुआयना कर जायजा लिया। श्री सिंह ने स्थानीय निवासियों से चर्चा कर जानकारी ली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.