19 मई तक रहेगी भीषण गर्मी

Updated on 25-04-2022 05:46 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में मौसम विभाग ने 19 मई तक तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। दो दिन बाद यानी 25 अप्रैल से हीट वेव चलने लगेगी, जो ग्वालियर से एंट्री करेगी। इस दौरान 27 अप्रैल तक लगातार तीन दिन तक प्रदेश के 20 जिलों में हीट वेव चलेगी। हालांकि इंदौर और भोपाल समेत कुछ अन्य इलाकों में लू से राहत रहेगी, यहां गर्मी धीरे-धीरे बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के अनुसार 19 मई तक गर्मी इसी तरह सताएगी। ऐसे में पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है।

प्रदेश में शनिवार को खंडवा-खरगोन सबसे ज्यादा गर्म रहे। यहां पारा 43 डिग्री रहा। भोपाल में भी पारा 3 डिग्री चढ़कर 41 डिग्री तक पहुंच गया। ग्वालियर और जबलपुर का तापमान भी 41 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, इंदौर में 40 डिग्री के नीचे ही पारा है।

भोपाल में रात का पारा 4 डिग्री चढ़ा

प्रदेश भर में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिला। भोपाल में सबसे ज्यादा 4 डिग्री न्यूनतम तापमान बढ़ा, जबकि रीवा, शहडोल, सागर और नर्मदापुरम संभागों में तापमान काफी नीचे आया है। बैतूल में हल्की बारिश हुई। इसके अलावा प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। भोपाल में रात का पारा स्थिर बना रहेगा।

इन इलाकों में 25 अप्रैल से हीट वेव

25 अप्रैल से प्रदेश के कई इलाकों में हीट वेव चलने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से ग्वालियर, राजगढ़, रतलाम, गुना, छिंदवाड़ा, रीवा, सतना, सीधी, छतरपुर, टीकगमढ़ और दमोह में हीट वेव चलेगी। 26 और 27 अप्रैल को बड़वानी, खंडवा, खरगोन, रतलाम, गुना, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, उमिरया, रीवा, सतना, सीधी, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, दमोह और नर्मदापुर में हीट वेव चलने से गर्मी ज्यादा सताएगी।

19 मई तक बादल छाने या बारिश की संभावना नहीं

शनिवार को प्रदेश भर में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। भोपाल में सबसे ज्यादा तापमान 3 डिग्री चढ़ गया। यहां पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया। ग्वालियर और जबलपुर में भी पारा 41 के पार चला गया। इंदौर में अभी यह 40 डिग्री के नीचे है। पचमढ़ी में सबसे कम गर्मी रही, यहां का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इंदौर और पचमढ़ी के अलावा मंडला और उज्जैन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे है। सबसे ज्यादा गर्मी खंडवा और खरगोन में पड़ी। यहां पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया।

24 से नया सिस्टम तैयार हो रहा

पाकिस्तान से आने वाली हवाएं पाकिस्तान के ऊपर पछुवा पवनों के बीच ट्रफ के रूप में धुरी बनाते हुए आएंगी। पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश के ऊपर सक्रिय चक्रवात विदर्भ और तेलंगाना तक ट्रफ के रूप में फैला है। साथ ही, कर्नाटक से लेकर कोमरीन सागर तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इधर, 24 अप्रैल से अगला कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.