"ह्रदय दृश्यम" का दूसरा दिन संगीत कला की अद्भुत प्रस्तुतियों के नाम

Updated on 14-03-2022 07:56 PM

भोपाल। "ह्रदय दृश्यम" संगीत समारोह के दूसरे दिन शहर के प्रमुख सांस्कृतिक मंचों पर देश और विदेश के प्रतिष्ठित कलाकारों ने संगीत कला की अद्भुत प्रस्तुति दी। समारोह की शुरूआत संचालक संस्कृति अदिति कुमार त्रिपाठी, ओमेगा के सुशील प्रकाश द्वारा दीप जला कर की। जनजातीय संग्रहालय में मध्यप्रदेश राग भोपाली द्वारा जरी जरदोजी पैटर्न डिजाईन प्रतियोगिता के 48 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कलाकार पंडित विजय घाटे द्वारा 'ताल चक्र' की प्रस्तुति दी गई।

कलाकार पंडित विजय घाटे ने कहरवा ताल में शिव स्तुति की प्रस्तुति दी। ताल कहरवा को रूपांतरित करते हुये उन्होंने तीन ताल में रचना मेलोडी और रिदम प्रस्तुत किया। साथ ही कथक नृत्यांगना शीतल कोलवलकर ने कथक और वोकल पर सुरंजन खंडालकर ने आकर्षक प्रस्तुति दी।

भारत भवन में संतूर वादक राहुल शर्मा ने संतूर वादन में राग गावती में अलाप, जोड़ और झाला की प्रस्तुति दी। उन्होंने रूपक ताल, मध्य लय एवं द्रुत लय की प्रस्तुति दी। प्रस्तुति का समापन उन्होंने पहाड़ी धुन से किया।

रवींद्र भवन में पद्मश्री सुश्री सोमा घोष और जो अल्वारेस के साथ माटटियो फ्राबोनी (इटली) ने फ्यूजन म्यूजिक की मधुर धुनों की प्रस्तुति दी। ड्राइव इन सिनेमा में लाइरन मेय्यूहास (इजराइल) द्वारा एथनिक संगीत की प्रस्तुति दी गई और ध्रुवा बैंड के कलाकारों द्वारा कई गीतों और भजनों की प्रस्तुति दी गई। बैंड के कलाकारों ने शुरुआत वैदिक मंत्र से की। उन्होंने गजाननं गजाननं..., अच्युतम केशवं रामनारायण..., तब जारे हृदयं (प्रेमगीत)...,भज गोविन्दम..., हम ध्रुवा हैं..., मन लागो मेरो यार फकीरी में..., नर्मदा गीत..., मधुराष्टकं और अन्य भजन और गीतों की प्रस्तुति दी। मंच पर डॉ. संजय द्विवेदी, ज्ञानेश्वरी द्विवेदी, वैभव संतोरे, स्वप्निल बगुल, विजय गौर, राकेश सतनाकर एवं अन्य ने संगत की। प्रस्तुतियों के दौरान बड़ी संख्या में कला प्रेमी और जनसमूह उपस्थित रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.