भोपाल सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक होगी सुदृढ़ - गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 22-02-2022 05:40 PM

भोपाल। गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था संबंधी समीक्षा की। उन्होंने आज मंत्रालय में गृह एवं जेल विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ सुरक्षा प्रबंधों की पड़ताल करते हुए उन्हें और अधिक पुख्ता करने के निर्देश दिये। डॉ. मिश्रा ने कहा कि एडीजी जेल की अध्यक्षता में उच्च-स्तरीय समिति गठित की जा रही है।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा और जेल महानिदेशक अरविंद कुमार और एडीजी डॉ. अशोक अवस्थी के साथ उच्च-स्तरीय समीक्षा की। उन्होंने अहमदाबाद न्यायालय द्वारा सिमी के 38 बंदियों को दी गई फाँसी संबंधी फैसले के मद्देनजर भोपाल सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंधों को और अधिक सुदृढ़ किये जाने के निर्देश दिये। डॉ. मिश्रा ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की डे-टू-डे मॉनीटरिंग करने के लिये एडीजी जेल गाजीराम मीणा की अध्यक्षता में समिति गठित की जा रही है, जिसमें डीआईजी जेल संजय पाण्डे और भोपाल सेंट्रल जेल के अधीक्षक दिनेश नरगांवे भी रहेंगे।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने निर्देश दिये कि जेल के भीतर की सुरक्षा को पुख्ता रखा जाये। जेल परिसर के बाहरी क्षेत्र की सुरक्षा का सम्पूर्ण दायित्व भोपाल पुलिस कमिश्नर का होगा। सी.सी. टी.व्ही. कैमरों के मार्फत पुलिस महानिदेशक द्वारा सीधी मॉनीटरिंग की जायेगी। उच्च अधिकारी हॉट लाइन के जरिये सेंट्रल जेल से बात कर सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.