पुलिस के स्नीफर डॉग को ही चुरा ले गए, एक निलंबित

Updated on 24-04-2022 05:10 PM

भोपाल चोरों और बम-बारुद का का पता लगाने वाले पुलिस के स्नीफर डॉग को ही कुछ लोग चुरा ले गए। पुलिस ने कडी मशक्कत के बाद आखिरकार स्नीफर डॉग को झांसी से बरामद कर लिया है। इस मामले में डॉग मास्टर को निलंबित कर दिया गया है। यह मामला प्रदेश के टीकमगढ जिले का है। यहां निवाड़ी के ओरक्षा में पुलिस के स्नीफर डाग को ही कुछ लोग चुरा ले गए।

 बदनामी के डर से पुलिस ने मामले को कुछ समय तक दबाए रखा और डाग का पता लगाया। डाग को पुलिस ने चिरगांव झांसी के बाहुबलियों के यहां से बरामद भी कर लिया है। इस मामले में दोषी डाग के मास्टर को निलंबित कर दिया है। ओरक्षा में पर्यटक अधिक संख्या में आते हैं। इसलिए यहां पर निवाड़ी पुलिस ने ओरक्षा के पर्यटक धर्मशाला में रखा है। डाग लेब्रा प्रजाति का है। बताया जाता है कि 19 अप्रैल को डाग के मास्टर जमना प्रसाद अहिरवार इसे घुमाने के लिए रामराजा मंदिर के पास ले गया था।

इसके बाद रात 11.30 बजे के करीब मंदिर के पास से बारात गुजर रही थी। बारात में डीजे आतिशबाजी चल रही थी। इसी दौरान जमना प्रसाद के हाथ से डाग छूट गया और वह डीजे पटाखों से डरकर भाग गया। इसके बाद डाग का पता नहीं चला। जब कुत्ता नहीं मिला तो डाग मास्टर ने कुत्ते का पता लगाने के लिए मंदिर के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसमें पता चला कि कुछ लोग डाग को स्कार्पियो वाहन से लेकर गए हैं।

 इस बात की सूचना जमना अहिरवार ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। इसके बाद तकरीबन 24 घंटे की तलाश के बाद पता चला कि जो लोग डाग को ले गए हैं वे चिरगांव झांसी के हैं। इसके बाद पुलिस चिरगांव पहुंची और डाग को ले आई। बताया जाता है कि डाग ले जाने वाले क्षेत्र के बाहुबली हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.