दुष्कर्म के आरोपी विधायक के पुत्र ने किया सरेंडर

Updated on 26-04-2022 10:37 PM

आरोपी पर पांच हजार रुपये का पुरस्कार किया था घोषित 
भोपाल । प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर के कांग्रेसी विधायक मुरली मोरवाल के पुत्र करण मोरवाल ने आज मंगलवार को थाने में सरेंडर कर दिया। दुष्कर्म के आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे विधायक पुत्र पर सोमवार को ही पांच हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया था। इसके बाद आरोपी ने इंदौर के एमजी रोड थाने में सरेंडर कर दिया है। बता दें कि करण मोरवाल पर शहर की ही एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। करण मोरवाल ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज होने के बाद फर्जी दस्तावेज बनाए थे। पुलिस ने सोमवार को ही करण पर पांच हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।  मालूम हो कि कुछ महीने पहले विधायक के बेटे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। मामले में 12 जुलाई को जिला कोर्ट ने अग्रिम जमानत खारिज कर दी थी। रेप का आरोप लगाने वाली कांग्रेस नेता ने कहा एफआईआर दर्ज होने के 100 दिन बाद भी अब तक पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। उज्जैन के समीप बड़नगर के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर युवती (28) ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। युवती भी युवा कांग्रेस की पदाधिकारी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि कुछ महीनों पहले करण भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक होटल में लेकर गया था। इसके बाद युवती के साथ उसने कई बार दुष्कर्म किया है। साथ ही किसी को नहीं बताने और जान से मारने की धमकी दी। उज्जैन पुलिस के मुताबिक, कैट रोड पर पिछले साल दिसंबर में वह करण के संपर्क में आई थी। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई। धीरे-धीरे वॉट्सऐप और मोबाइल पर बातें होने लगीं। युवती के अनुसार कई बार आरोपित करण मोरवाल उससे मिलने इंदौर भी आया। इसके बाद इंदौर बायपास स्थित होटल में उसे प्रपोज किया और शादी करने का झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.