एकात्म का भाव जैव विविधता का है सार : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 22-05-2022 06:49 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को 22 मई अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों के नाम जारी संदेश में कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक, वन और जैव संपदा का भंडार है। इस  जैव विविधता का धरोहर के रूप में संरक्षण और संवर्धन हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। संपूर्ण विश्व, जलवायु परिवर्तन के चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। ऐसी स्थिति में पर्यावरण के साथ प्रदेश की समृद्ध जैव विविधता के संतुलन को बनाए रखने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्यरत है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में बिखरी जैव विविधता के संरक्षण, संवर्धन और उसके संवहनीय उपयोग का संकल्प लेने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्राणी मात्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए भावी पीढ़ियों को यह धरोहर, समृद्ध स्वरूप में हस्तांतरित करना हमारा दायित्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल मनुष्य ही नहीं समस्त प्राणियों, कीट-पतंगों, पशु-पक्षियों और नदी-पर्वत में एक ही चेतना का वास है। प्राणियों में सदभावना और सम्पूर्ण वसुधा को एक परिवार के रूप में मानना, भारतीय संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न अंग है। एकात्म का यही भाव जैव विविधता का सार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.