प्रदेश को कानून-व्यवस्था में आदर्श राज्य बनाना है : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 20-03-2022 04:49 PM

नरसिंहपुर, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में किसी भी तरह के सांप्रदायिक तनाव हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय सुदृढ़ करते हुए शांति समितियों के माध्यम से जनसामान्य के निरंतर संपर्क में रहे। शांति समितियों की बैठक थाना तथा जिलास्तर के साथ-साथ मोहल्ला स्तर पर भी आयोजित हो।

प्रदेश में अन्य देशों से आए अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने होली सहित आगामी माहों में आने वाले त्यौहारों के लिए विशेष सर्तकता बरतने और सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर रही भ्रामक जानकारियों का तत्काल खंडन किया जाए।

         मुख्यमंत्री श्री चौहान कानून व्यवस्था की स्थिति के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निवास कार्यालय में बैठक ले रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

         मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महिलाएँ, बच्चे, दलित, गरीब सहित सभी स्वयं को सुरक्षित महसूस करें, ऐसी व्यवस्था आवश्यक है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों में त्वरित कार्यवाही की गई है। प्रदेश को कानून व्यवस्था में आदर्श राज्य बनाना है।

         मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि माफिया, गुंडों, डकैतों, नक्सलियों पर नियंत्रण के लिए सभी जिलों में प्रभावी कार्रावाई जारी रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र से पकड़े गए चार संदिग्ध आकंतवादियों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस प्रकरण के सभी पहलुओं पर विस्तार से जांच के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मकान मालिक, किरायेदार को रखने से पहले, उनकी जांच सत्यापन आवश्यक रूप से कराएँ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.